Relationship problem in Astrology: इन ग्रहों के कारण रिश्तों में आती है खटास, संबंध सुधारने के लिए करें ये काम

Deteriorating relationship with planetary defect : कई बार अपने ही बच्चों या माता-पिता से लोगों के संबंध खराब हो जाते हैं। क्या आप जानते हैं कि इन सब के पीछे केवल परिस्थितियां ही नहीं ग्रहों का खेल भी होता है।

Deteriorating relationship with planetary defect, ग्रह दोष से संबंध बिगड़ना
Deteriorating relationship with planetary defect, ग्रह दोष से संबंध बिगड़ना 
मुख्य बातें
  • र‍िश्‍ते बनाने और बिगाड़ने में ग्रहों का भी बड़ा खेल होता है
  • सूर्य मजबूत हो तो पिता से गहरे संबंध होते हैं
  • ननिहाल पक्ष से संबंध कैसे होंगे यह बुध ग्रह तय करता है

ग्रह इंसान को ऊंचाई पर ले जाते हैं तो कई बार पटक भी देते हैं। इतना ही नहीं, इन ग्रहों के कारण कई बार दो लोगों का संबंध बेहद खास बन जाता है और कई बार ग्रहों के खेल के कारण खास संबंध भी मिनटों में बिगड़ जाता है। असल में हर ग्रह का अपना एक गुण होता है और अपने गुण के अनुसार वह जातकों का व्यवहार भी बनाता है। कई बार परिवार में ही आपस में लोगों की नहीं बनती। पिता का पुत्र से या पुत्र का माता या पति-पत्नी और भाई-बहन में मतभेद रहता है। इसके पीछे परिस्थितियां भी कारण होती हैं और परिस्थतियों का कारण होते हैं, ग्रह। तो आइए आज आपको इन्हीं ग्रहों के बारे में बताएं, जो रिश्तों को प्रभावित करते हैं।

जानें, किस ग्रह से बंधे हैं किसे रिश्ते (Planets which affect relationships )

सूर्य: पिता का रिश्ता

सूर्य ग्रह पिता से संबंधित होता है। यदि किसी की कुंडली में सूर्य मजबूत हो तो पिता से पुत्र या पुत्री का संबंध बहुत ही गहरा होता है। जबकि इसके विपरीत यदि सूर्य कमजोर हो तो संबंध खराब होते हैं। ऐसे में सूर्य को मजबूत बनाने के लिए पिता का सम्मान करने के साथ ही उगते सूर्य को जल देना चाहिए।

Know what will happen this year, when these 6 planets will run reverse | The Times of India

चन्द्रमा: माता का रिश्ता

चंद्र का संबंध माता से होता है। चंद्र यदि कमजोर हो तो व्यक्ति अति भावुक होने के साथ ही कई बार अवसाग्रस्त भी हो जाता है। साथ ही उसके माता से संबंध अच्छे नहीं होते। चंद्र को मजबूत करने के लिए रात के समय उसे टकटकी लगा कर देखें और माता का रोज चरण छुएं। साथ ही देवी की उपासना कनी चाहिए।

मंगल:  भाई-बहन का रिश्ता

मंगल भाई-बहन के रिश्ते को मुधर या कड़वा बनाने के लिए जिम्मेदार होता है। यदि मंगल मजबूत कर लें तो भाई-बहन का रिश्ता बहुत मधुर हो जाता है। मंगल मजबूत बनाने के लिए हनुमान जी की पूजा करें।

बुध: ननिहाल का रिश्ता

नाना-नानी और ननिहाल पक्ष से संबंध कैसे होंगे यह बुध ग्रह तय करता है। यदि बुध ग्रह मजबूत है तो ननिहाल से आपके संबंध बहुत ही गहरे होंगे, जबकि कमजोर होने पर संबंध बहुत ही खराब हो जाते हैं। बुध ग्रह को मजबूत बनाने के लिए गणपति जी की आराधना करें। साथ ही एक टोटका भी कर सकते हैं। इसके लिए ननिहाल से कोई पौधा लाकर अपने घर पर लगा दें और साल में एक बार जरूर ननिहाल जाएं।

Ganesh Chaturthi 2020 : Lord Ganesha Is Very Angry With These Things Know On Ganesh Chaturthi | भगवान गणेश इन बातों से होते हैं बेहद क्रोधित, कर देते हैं विनाश - Photo | नवभारत टाइम्स

बृहस्पति: दादा दादी और वृद्ध लोग

बृहस्पति ग्रह आपके दादा-दादी के साथ आपका संबंध तय करता है। ग्रह की स्थिति तय करती है कि आप के और आपके दादा-दादी के बीच मुधता होगी या कड़वाहट। गुरुवार को बृहस्तपति की पूजा के साथ ही समय-समय पर दादा-दादी को वस्त्र और मिठाई उपहार में देंना चाहिए।

शुक्र: जीवन साथी का सम्बन्ध

शुक्र ग्रह पति-पत्नी के बीच के संबंध को बनाने या बिगाड़ने का सबसे बड़ा कारण होता है। शुक्र ग्रह को मजबूत बना कर बिगड़े हुए रिश्ते में भी प्रेम पनप जाता है। शुक्र को मजबूत करने के लिए घर में भगवान विष्णु और मा लक्ष्मी की संयुक्त पूजा करनी चाहिए।

शनि, राहु, केतु: सहयोगियों के साथ रिश्ते 

सहयोगियों के साथ आपके रिश्ते कैसे होंगे ये शनि-राहु-केतु तय करते हैं। सहयोगियों के साथ बिगड़े रिश्तों को बनाने के लिए इन तीनों ग्रहों को मजबूत बनाना होगा। इसके लिए सप्ताह में एक बार सहयोगियों को मिठाई जरूर खिलाएं।

तो अब आप जान चुके हैं कि किन ग्रहों के कारण रिश्ते खराब होते हैं। खराब रिश्तों को बनाने के लिए इन ग्रहों की पूजा जरूर करें।  

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

अगली खबर