24 अप्रैल 2022 का पंचांग: श्री आदित्यहृदयस्तोत्र के तीन बार पाठ करने का मिलेगा फल, भगवान शिव का करें रुद्राभिषेक

24 April 2022 ka Panchang: आज श्री आदित्यहृदयस्तोत्र के 03 बार पाठ करने का बहुत सुंदर फल प्राप्त होता है। भगवान शिव को दुग्ध,गंगाजल व शहद से रुद्राभिषेक करें। यहां पढ़ें रविवार का पंचांग और शुभ-अशुभ मुहूर्त।

panchang tithi in hindi Aaj ka Panchang 24 April 2022 today
पंचांग, aaj ka panchang 
मुख्य बातें
  • श्री रामचरितमानस का पाठ करें।
  • गायत्री मंत्र  के जप का आज बहुत महत्व है।
  • भगवान शिव को दुग्ध,गंगाजल व शहद से रुद्राभिषेक करें व उनको बेल पत्र अर्पित करें।

24 April 2022 Ka Panchang:  आज वैशाख माह कृष्ण पक्ष की नवमी है।श्रवण नक्षत्र है।आज रविवार का पावन व्रत है। भगवान विष्णु जी की उपासना के साथ सूर्य देवता जी की पूजा भी करें। आज श्री आदित्यहृदयस्तोत्र के 03 बार पाठ करने का बहुत सुंदर फल प्राप्त होता है। मंदिर में विष्णु जी का दर्शन करें। श्री रामचरितमानस का पाठ करें।गायत्री मंत्र  के जप का आज बहुत महत्व है। प्रातःकाल सूर्य को जल दें व शिवपूजा के लिए  मंदिर में भगवान शिव को दुग्ध,गंगाजल व शहद से रुद्राभिषेक करें व उनको बेल पत्र अर्पित करें।आज रुद्राभिषेक का बहुत ही सुंदर दिन व तिथि है।

दुर्गा जी की स्तुति भी करें।आज दान का बहुत महत्व व पुण्य है।आज पुण्य संचय करने का महान दिवस है।आज गो माता को गुड़ व  का अनन्त पुण्य  है।प्रातःकाल पञ्चाङ्ग का दर्शन ,अध्ययन व मनन आवश्यक है।शुभ व अशुभ समय का ज्ञान भी इसी से होता है। अभिजीत मुहूर्त का समय सबसे बेहतर होता है।इस शुभ समय में कोई भी कार्य प्रारंभ कर सकते हैं।विजय व गोधुली मुहूर्त भी बहुत ही सुंदर होता है।राहुकाल में कोई भी कार्य या यात्रा आरम्भ नहीं करना चाहिए।

पढ़ें- गलती से हो गया है पाप तो फिक्र न करें, ऐसे कमाएं जीवन में पुण्य

आज का पंचांग 24 अप्रैल 2022 (Today Panchang)

दिनांक 24 अप्रैल 2022  
दिवस रविवार
माह वैशाख,कृष्ण पक्ष
तिथि नवमी
सूर्योदय

05:45am

सूर्यास्त 06:53pm
नक्षत्र श्रवण
सूर्य राशि मेष
चन्द्र राशि

मकर

करण तैतिल
योग

शुभ

अभिजीत मुहूर्त  11:59am से 12:44 pm तक
विजय मुहूर्त 02:29pm से 03:25 pm तक
गोधुली मुहूर्त 06:09pm से 06:15pm तक

राहुकाल का समय सायंकाल 04:30 बजे से 06 बजे तक है। इस दौरान शुभ काम को करने से परहेज करें।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

अगली खबर