आज का पंचांग, 09 अप्रैल 2021: आज रुद्राभिषेक व दुर्गासप्तशती का पाठ करें, महामृत्युंजय के जप से मिलेगा पुण्य

आज का पंचांग 09 अप्रैल 2021: आज प्रदोष का पावन व्रत भी है। आज पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र है। प्रदोष पर भगवान भगवान शिव जी की उपासना करें। पढ़िए 09 अप्रैल का पंचांग और जानें शुभ व अशुभ मुहूर्त।

panchang tithi shubh panchang muhurat aaj ka panchang 9 april 2021
आज का पंचांग, aaj ka panchang 9 april 2021 
मुख्य बातें
  • आज प्रदोष का पावन व्रत भी है।
  • आज पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र है।
  • प्रदोष पर भगवान शिव जी की उपासना करें।

Aaj Ka Panchang 09 April 2021:  आज चैत्र माह कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी है। आज प्रदोष का पावन व्रत भी है। आज पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र है। प्रदोष पर भगवान शिव जी की उपासना के साथ माता दुर्गा जी की पूजा भी करें। आज दान पुण्य करें। आज अन्न दान के साथ वस्त्र दान का भी बहुत महत्व है। आज रुद्राभिषेक करें व दुर्गासप्तशती का पाठ करें। आज महामृत्युंजय मंत्र के जप का अनन्त पुण्य है। आज शुक्रवार है। आज शुक्र केे बीज मंत्र के जप का दिवस है।

प्रातःकाल पञ्चाङ्ग का दर्शन ,अध्ययन व मनन आवश्यक है। शुभ व अशुभ समय का ज्ञान भी इसी से होता है। अभिजीत मुहूर्त का समय सबसे बेहतर होता है। इस शुभ समय में कोई भी कार्य प्रारंभ कर सकते हैं। विजय व गोधुली मुहूर्त भी बहुत ही सुंदर होता है। 

आज का पंचांग 09 अप्रैल 2021 (Today Panchang):

दिनांक 09 अप्रैल 2021
दिवस शुक्रवार
माह चैत्र, कृष्ण पक्ष
तिथि त्रयोदशी
सूर्योदय 06:05 am
सूर्यास्त 06:40 pm
नक्षत्र पूर्वाभाद्रपद
सूर्य राशि मीन
चन्द्र राशि कुम्भ 
करण गर
योग शुक्ल
शुभ मुहूर्त- अभिजीत   11:59am से12:50pm तक 
विजय मुहूर्त  02:28pm से 03:18pm तक 
गोधुली मुहूर्त  06:26pm से 06:50pm तक

आज राहुकाल- प्रातःकाल10:30 बजे से 12 बजे तक रहेगा। इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें और न ही कोई मंगल कार्य आरंभ करना चाहिए।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

अगली खबर