मनीषा कल्‍याण ने रचा इतिहास, यूएफा लीग में खेलने वाली बनी पहली भारतीय महिला फुटबॉलर

स्पोर्ट्स
भाषा
Updated Aug 20, 2022 | 02:12 IST

Manisha Kalyan creates history: मनीषा कल्‍याण ने इतिहास रच दिया है। मनीषा यूएफा महिला चैंपियंस लीग में खेलने वाली पहली भारतीय फुटबॉल बनी। मनीषा ने अपोलो लेडीज एफसी के लिए डेब्‍यू किया।

Manisha Kalyan
मनीषा कल्‍याण 
मुख्य बातें
  • मनीषा कल्‍याण ने यूएफा लीग में खेलकर इतिहास रचा
  • मनीषा कल्‍याण यूएफा महिला चैंपियंस लीग खेलने वाली पहली भारतीय बनीं
  • मनीषा कल्‍याण ने अपोलो लेडिज एफसी के लिए डेब्‍यू किया

नयी दिल्ली: युवा स्ट्राइकर मनीषा कल्याण यूएफा महिला चैम्पियंस लीग खेलने वाली पहली भारतीय फुटबॉलर बन गई, जिन्होंने साइप्रस में यूरोपीय क्लब टूर्नामेंट में अपोलो लेडीज एफसी के लिये पदार्पण किया।

कल्याण साइप्रस की मेरिलेना जार्जियू की जगह 60वें मिनट में मैदान में उतरी। अपोलो लेडीज एफसी ने लाटविया के शीर्ष क्लब एसएफके रीगा को 3-0 से हराया।

20 साल की कल्याण किसी विदेशी क्लब से करार करने वाली चौथी भारतीय महिला है। उन्होंने राष्ट्रीय टीम के लिये और भारतीय महिला लीग में गोकुलम केरल के लिये अच्छा प्रदर्शन किया था। उन्हें 2021-22 में एआईएफएफ सर्वश्रेष्ठ महिला फुटबॉलर भी चुना गया।

कल्याण ने ब्राजील के खिलाफ ब्राजील में ही एक अंतरराष्ट्रीय दोस्ताना मैच में गोल करके सुर्खियां बंटोरी थी। अब अपोलो टीम का सामना 21 अगस्त को एफसी ज्यूरिख फ्राएन से होगा।

अगली खबर