Lunar Eclipse 2021: आज वर्ष 2021 का पहला चंद्रग्रहण, जानिए कैसे, कब और कहां देखें इसे लाइव

Chandra Grahan 2021 India:इस साल का पहला चंद्र ग्रहण आज यानी 26 मई दिन को लगने वाला है। चंद्रग्रहण को लेकर ज्योतिषाचार्यों ने कई तरह की भविष्यवाणियां की हैं।

Chandra Grahan 2021 in India when and where to watch Lunar Eclipse
साल का पहला चंद्रग्रहण, जानिए कैसे, कब और कहां देखें इसे 

नई दिल्ली: इस साल का पहला चंद्रग्रहण लगने में आज लगने वाला है। यानी 26 मई को लगने वाले चंद्रगहण भारत में एक उपछाया की तरह होगा। इस दिन बैशाख पूर्णिमा (बुध पूर्णिमा) भी है। चंद्रग्रहण का धार्मिक महत्व होने के साथ-साथ वैज्ञानिक महत्व भी है। ज्योतिषाचार्यों की मानें तो इस ग्रहण का सूतक काल मान्य नहीं होगा।

आज कितने बजे दिखेगा चंद्रग्रहण

यह 2021 का पहला चंद्र ग्रहण है जो यहां उपच्छाया की तरह दिखेगा। ज्योतिषाचार्यों और पंचांग के मुताबिक चंद्रग्रहण 26 मई 2021 को दोपहर में दिखेगा। यह दोपहर 2 बजकर 17 मिनट पर शुरू होगा और शाम 07 बजकर 19 मिनट पर यह खत्म होगा। यह उपच्छाया चंद्र ग्रहण पूर्वी एशिया, ऑस्ट्रेलिया, उत्तरी यूरोप, अमेरिका और प्रशांत महासागर के कुछ इलाकों में पूर्ण रुप से दिखाई देगा। 

कैसे और कहां देखें लाइव चंद्रग्रहण

वैसे तो यह चंद्रग्रहण भारत में कम ही दिखाई देगा लेकिन उसके बावजूद भी आप इसे देख सकते हैं। सोशल मीडिया पर इसकी शानदार तस्वीरें आती हैं तो तस्वीरों को आप वहां देख सकते हैं।। इसके अलावा कुछ यूट्यूब चैनल्स भी हैं जहां आप इस खगोलीय घटना का सजीव प्रसारण देख सकते हैं। इसके अलावा आप इसे https://youtu.be/2Ktu20b3Vuw इस यूट्यूब लिंक पर भी लाइव देख सकते हैं।

चंद्रमा के, छाया से गुजरने के दौरान चंद्र ग्रहण पृथ्वी के रात्रि वाले हिस्से से दिखेगा। इस तरह 26 मई 2021 को ग्रहण देखने के लिए सबसे उपयुक्त स्थान प्रशांत महासागर के मध्य, ऑस्ट्रेलिया, एशिया के पूर्वी तट और अमेरिका के पश्चिमी तट में होंगे। अमेरिका के पूर्वी हिस्से से भी यह दिखेगा लेकिन आरंभिक चरण का ही चंद्र ग्रहण नजर आएगा।
 

अगली खबर