Chandra Grahan 2021 Date, Timings in India: यहां देख सकते हैं साल का अंतिम चंद्र ग्रहण लाइव, जानें समय और तारीख

Chandra Grahan (Lunar Eclipse) November 2021 Date and Time in India, चंद्र ग्रहण कब है: भारत के कुछ हिस्सों सहित दुनिया के कई हिस्सों में 18 नवंबर और 19 नवंबर को आंशिक चंद्र ग्रहण लगने वाला है। यह आंशिक चंद्रग्रहण साल 2021 का आखिरी ग्रहण है।

Chandra Grahan (Lunar Eclipse) November 2021
Lunar Eclipse 2021 Date 
मुख्य बातें
  • इस साल का अंतिम चंद्र ग्रहण 18 नवंबर, 2021 को लगेंगे
  • भारत सहित दुनिया भर में दिखाई देगा चंद्रगहण
  • ग्रहण सुबह 11:34 बजे शुरू होगा और यह अरुणाचल प्रदेश, असम के निकट दिखेगा

Chandra Grahan or Lunar Eclipse November 2021 Date and Time in India​:  इस साल का दूसरा और आखिरी चंद्र ग्रहण शुक्रवार 19 नवंबर 2021 को लगने वाला है। यह करीब छह घंटे तक चलेगा। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा के अनुसार आंशिक चंद्र ग्रहण होने के बावजूद पृथ्वी की छाया चंद्रमा को पूरी तरह से ढक लेगी।चंद्र ग्रहण तब होता है जब पृथ्वी सूर्य और चंद्रमा के बीच आ जाती है। घटना के दौरान, पृथ्वी सूर्य और चंद्रमा के बीच में आ जाती है और चंद्र सतह द्वारा परावर्तित सूर्य के प्रकाश को बाधित करती है।

आंशिक चंद्र ग्रहण क्या है?

इस साल का दूसरा और आखिरी चंद्र ग्रहण शुक्रवार, 19 नवंबर, 2021 को लगने वाला है। यह आंशिक चंद्र ग्रहण होगा और लगभग छह घंटे तक चलेगा। ग्रहण सुबह 11:34 बजे शुरू होगा। आखिरी चंद्र ग्रहण 26 मई को हुआ सुपर फ्लावर ब्लड मून था। आंशिक चंद्र ग्रहण तब होता है जब पृथ्वी सूर्य और पूर्ण चंद्रमा के बीच आ जाती है, लेकिन वे पूरी तरह से संरेखित नहीं होते हैं। पृथ्वी की छाया चंद्रमा से काटती हुई प्रतीत होती है।


चंद्र ग्रहण: तिथि और समय

नेशनल एरोनॉटिक्स एंड स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन (NASA), जो कई अंतरिक्ष घटनाओं की भविष्यवाणी करता है, ने कहा है कि 21 वीं सदी में पृथ्वी पर कुल 228 चंद्र ग्रहण होंगे। नासा के अनुसार, चंद्र ग्रहण साल में अधिकतम तीन बार हो सकता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार 19 नवंबर 2021 को लगने वाला चंद्र ग्रहण भारतीय समयानुसार सुबह करीब 11:30 बजे लगेगा। चंद्र ग्रहण शाम 05:33 बजे समाप्त होगा।

क्या यह भारत में दिखाई देगा?

आंशिक चंद्र ग्रहण भारत के अधिकांश हिस्सों में दिखाई नहीं देगा, लेकिन अरुणाचल प्रदेश और असम में रहने वाले लोग इस घटना को देख सकेंगे। इसे अमेरिका, उत्तरी यूरोप, पूर्वी एशिया, ऑस्ट्रेलिया और प्रशांत महासागर क्षेत्र में भी देखा जा सकता है।

यहां देख सकते हैं ऑनलाइन

आंशिक चंद्र ग्रहण दुनिया के सभी हिस्सों से दिखाई नहीं देगा। लेकिन यदि आप इसे देखना चाहते हैं तो लाइव स्ट्रीम देखने के लिए इंटरनेट का सहारा ले सकते हैं। नासा द्वारा लाइव स्ट्रीम देखने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं। इसके अलावा आप timeanddate.com लिंक पर क्लिक करके भी लाइव स्ट्रीम देख सकते हैं।

अगली खबर