Lockdown: बैठे बैठे क्या करें करना है कुछ काम, इन मजेदार Puzzle से टाइम करें पास

Puzzle Games: लॉकडाउन में ऑनलाइन गेम के अलावा पजल्स खेलना लोग खूब पसंद कर रहे हैं। ऐसे कई पजल्स गेम है, जिसे आप न सिर्फ एन्जॉय करेंगे बल्कि अपने दिमाग को शॉर्प बना सकते हैं।

Puzzle Games during lockdown
Puzzle Games during lockdown 
मुख्य बातें
  • इन दिनों ऐसे ऑनलाइन पजल्स गेम हैं, जिसे खेलना लोग खूब पसंद कर रहे हैं।
  • इनकी रेगुलर प्रैक्टिस दिमाग को शॉर्प होते हैं।
  • लॉकडाउन में एन्जॉय करें ये पजल्स गेम

लॉकडाउन में खुद व्यस्त रखने के लिए लोग अलग-अलग तरीके अपना रहे हैं। इस मुश्किल स्थिति में बड़ों के साथ-साथ बच्चे भी काफी बोर हो रहे हैं। लेकिन इस परिस्थिति में खुद को खुश रखना बेहद जरूरी है। इन दिनों ऑनलाइन गेम का क्रेज लोगों के बीच खूब देखने को मिल रहा है। ऐसे में पजल्स खेलना एक बेहतर ऑप्शन है, इनकी रेगुलर प्रैक्टिस से दिमाग शॉर्प होते हैं। कई ऐसे मुश्किल पजल्स होते हैं जिन्हें सुलझाना काफी मुश्किल हो जाता है। वहीं आज कुछ ऐसे पजल्स गेम के बारे में बताएंगे जिसे आप लॉकडाउन में खेलना पसंद करेंगे, साथ ही यह दिमाग को शार्प भी बनाएगा।

लॉकडाउन में एन्जॉय करें ये पजल्स गेम

वन लाइन-कनेक्ट द डॉट्स- इस गेम में बहुत सारे पजल्स हैं, जिसमें चैलेंज हर स्तर के साथ बढ़ता चला जाता हैं। यह दिमाग को शॉर्प बनाने और एक्सरसाइज के लिए सबसे बेहतर गेम में से एक हैं। इसमें कई तरह के चैलेंज हैं, और नियम एक, जहां सारे डॉट्स को एक टच में कनेक्ट करना होता है। इस दौरान आप स्क्रीन से अपना हाथ नहीं हटा सकते हैं, अगर आपने ऐसा किया तो आप हार जाएंगे।

डॉट्स और बॉक्स- अगर आपको याद हो डॉट्स और बॉक्स का गेम काफी पुराना है, जहां अपने दोस्तों के साथ खेलना पसंद करते थे। अब यह गेम ऑनलाइन उपलब्ध है, आप इस गेम को आईओएस और एंड्रॉयड दोनों तरह के फोन में डाउनलोड कर सकते हैं। यह गेम कई थीम और 3 मोड के साथ एक कलरफुल गेम है। यह एक मल्टीप्लेयर गेम है और इसे आप ऑनलाइन खेल सकते हैं। आप इस गेम को उसी डिवाइस पर भी खेल सकते हैं, जिसमें दो-प्लेयर मोड हो।

2048- यह गेम बिल्कुल स्ट्रेटफॉवर्ड है लेकिन आसान नहीं है। आपको 2, 4, 16, 32, और इसी तरह की टाइलों के द्वारा 2048 टाइटल तक पहुंचना होगा। आपको इन सम संख्याओं को जोड़ते रहना होगा और उच्चतम संख्या 2048 तक पहुंचना होगा। यह भी एक मल्टीप्लेयर गेम है, इस गेम के जरिए आप मैथ्स टॉपर को भी चैलेंज दे सकते हैं। इस गेम की प्रैक्टिस के जरिए आप अपने मैथ्स बेहतर कर सकते हैं।

एस्केप रूम- इस गेम को आप काफी एन्जॉय करेंगे। इस गेम में आपको क्यू ढूंढनी होगी और रूम को एस्केप करने के लिए डॉट्स को कनेक्ट करना होगा। ठीक वैसे ही जैसे एक एक्सुअल रीयल-टाइम एस्केप रूम सेट-अप करते हैं। इस गेम की खास बात है कि इसे आप ऑफलाइन भी खेल सकते हैं, बिना टाइम लिमिट के। स्पीड के साथ पेस रिकॉर्ड कर सकते हैं।

अनब्लॉक मी- इस खेल में, आपको स्लाइड दिखेंगे और वुडेन को घुमाना है जिससे प्वाइंट और प्राइज अनब्लॉक हो जाए। यह एक माइंड चैलेंज गेम है जिसे आप घंटों तक खेल सकते हैं। इस गेम की खास बात है कि इससे तनाव दूर होता है। इस गेम के जरिए आप चीजों को सेट करने की कोशिश करते हैं, जिससे मन को शांति और कंट्रोल कर पाते हैं।

अगली खबर