Surya Grahan on December 4, 2021: पूर्ण सूर्य ग्रहण कल, जानें कैसे देखें LIVE?

Surya Grahan (Solar Eclipse) December 2021 Date and Time in India: साल का आखिरी और पूर्ण सूर्य ग्रहण 4 दिसंबर 2021 को दिखाई देगा। ये सूर्य ग्रहण कुल 4 घंटे 8 मिनट तक रहेगा। भारतीय समयानुसार आंशिक सूर्य ग्रहण 10 बजकर 59 मिनट पर शुरू हो जाएगा।

Solar Eclipse
Photo Credit- iStock 
मुख्य बातें
  • साल का आखिरी और पूर्ण सूर्य ग्रहण 4 दिसंबर 2021 को दिखाई देगा
  • इस सूर्य ग्रहण को भारत में देखा नहीं जा सकेगा
  • आपको बता दें 4 दिसंबर दिन शनिवार को लगने वाला अंतिम सूर्य ग्रहण इसी साल 10 जून को लगे पहले सूर्य ग्रहण की तुलना में पूर्ण सूर्य ग्रहण होगा

Surya Grahan December 2021 Date and Time: साल का आखिरी और पूर्ण सूर्य ग्रहण 4 दिसंबर 2021 को दिखाई देगा। ये सूर्य ग्रहण कुल 4 घंटे 8 मिनट तक रहेगा। भारतीय समयानुसार आंशिक सूर्य ग्रहण 10 बजकर 59 मिनट पर शुरू हो जाएगा। जोकि दोपहर 3 बजकर 3 मिनट पर खत्म होगा। इस सूर्य ग्रहण को भारत में देखा नहीं जा सकेगा। आपको बता दें 4 दिसंबर दिन शनिवार को लगने वाला अंतिम सूर्य ग्रहण इसी साल 10 जून को लगे पहले सूर्य ग्रहण की तुलना में पूर्ण सूर्य ग्रहण होगा।

सूर्य ग्रहण तब होता है जब चंद्रमा सूर्य और पृथ्वी के बीच से गुजरता है और सूर्य को घेर लेता है। नासा के अनुसार, 'सूर्य ग्रहण तब होता है जब चंद्रमा सूर्य और पृथ्वी के बीच आ जाता है, पृथ्वी पर छाया डालता है, कुछ क्षेत्रों में सूर्य के प्रकाश को पूरी तरह या आंशिक रूप से ब्लॉक करता है। कुल सूर्य ग्रहण होने के लिए, सूर्य, चंद्रमा, और पृथ्वी एक सीधी रेखा में होनी जरूरी है।

Surya Grahan 2021 Date, Timings Live Updates

4 दिसंबर के ग्रहण को लोग कुछ क्षेत्रों में आंशिक और पूर्ण रूप से देख सकेंगे। दुनिया के कुछ हिस्से जो सूर्य ग्रहण देखेंगे उनमें - अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण अमेरिका और अटलांटिक शामिल हैं। भारत में ये ग्रहण नहीं दिखेगा।

कब और कहां देखें पूर्ण सूर्य ग्रहण (When and how to watch Solar Eclipse 2021?)

एशिया को छोड़कर अधिकांश देशों में आंशिक सूर्य ग्रहण होगा। अंटार्कटिका एकमात्र ऐसा महाद्वीप होगा जहां पूर्ण सूर्य ग्रहण दिखाई देगा। अन्य क्षेत्रों जैसे ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण अफ्रीका, दक्षिण अमेरिका और प्रशांत, अटलांटिक और हिंद महासागर के आसपास अलग-अलग समय पर चंद्र ग्रहण दिखाई देगा।

अलग-अलग क्षेत्रों के आधार पर, ग्रहण सुबह 11:00 बजे (IST) से दिखाई देगा और दोपहर लगभग 1:03 बजे (IST) अपने चरम पर होगा। कुल चार घंटे आठ मिनट तक चलने वाला यह ग्रहण दोपहर 03:07 बजे (IST) खत्म होगा।

भारत में कैसे देखें सूर्य ग्रहण (How to watch Solar Eclipse 2021 in India?)

चूंकि ग्रहण भारत में सीधे तौर पर दिखाई नहीं देगा, इसलिए इस साल के आखिरी बड़े ग्रहण की एक झलक पाने के इच्छुक लोग दूसरे विकल्प अपना सकते हैं। 4 दिसंबर के सूर्य ग्रहण का अंटार्कटिका के यूनियन ग्लेशियर से नासा के यूट्यूब चैनल पर सीधा प्रसारण किया जाएगा। घटना पर एक नज़र डालने के लिए आप लाइव ब्रॉडकास्ट में ट्यून कर सकते हैं या एजेंसी की आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं।

अगली खबर