विविध भारती रेडियो ने Koo App पर खोला अकाउंट, यहां से ले सकते है प्रोग्राम्स की जानकारी

विविध भारती भारत मे सार्वजनिक क्षेत्र के रेडियो चैनल आकाशवाणी की एक प्रमुख प्रसारण सेवा है। अब इसके प्रोग्राम के बारे में Koo App से जानकारी ले सकते हैं।

Vividh Bharti Radio opened account on Koo App, you can take information of programs from here
विविध भारती रेडियो कू ऐप पर 

नई  दिल्ली: जहां लॉकडाउन के दौरान रेडियो के श्रोताओं की संख्या में इजाफा हुआ है वहीं दूसरी और लोगों से जुड़ने और पल-पल की जानकारी देने के लिए विविध भारती ने Koo App पर खता खोल दिया है। पहले जहां रेडियो के श्रोताओं की संख्या में भारी कमी आ गई थी, वहीं लॉकडाउन में जब लोग घर में थे तो रेडियो पर समाचार के साथ-साथ मनोरंजन के कार्यक्रम भी सुना करते थे। इसी दौरान विविध भारती ने श्रोताओं को ध्यान में रखते हुए सोशल मीडिया का इस्तेमाल कर Koo App पर खाता खोल लोगो तक पहुंचने  की कोशिश की! 

जहां वे फिल्मी गीतों के साथ साथ कुछ कलाकारों के इंटरव्यू के अलावा खबरों की जानकारी कू  ऐप पर लिंक के साथ शेयर कर रहा है। वंही दूसरी और यूजर्स  भी उनकी जानकारी को "लाइक" और "कमेन्ट" करअपना पूरा योगदान देते दिख रहे है। Koo App  भारत का पहला मिक्रोब्लॉग्गिंग प्लेटफार्म है जहां लोग अपनी बातों को अपनी भाषा के माध्यम से रख सकते है। फ़िलहाल, इस प्लेटफार्म पर 2 मिलियन से अधिक यूज़र्स जुड़ चुके है और अपनी बातें रख रहे है।

विविध भारती भारत मे सार्वजनिक क्षेत्र के रेडियो चैनल आकाशवाणी की एक प्रमुख प्रसारण सेवा है। भारत में रेडियो के श्रोताओं के बीच ये सर्वाधिक सुनी जाने वाली और बहुत लोकप्रिय सेवा है। इस पर मुख्यत: हिन्दी फिल्मी गीत सुनवाए जाते हैं। इसकी शुरुआत 3 अक्टूबर 1957 को हुई थी। वर्ष 2006-2007, विविध भारती के स्वर्ण जयंती वर्ष के रूप मे भी मनाया। प्रारम्भ मे इसका प्रसारण केवल दो केन्द्रों, बम्बई तथा मद्रास से होता था। बाद मे धीरे धीरे लोकप्रियता के चलते आकाशवाणी के और भी केन्द्र इसका प्रसारण करने लगे। वर्तमान मे अनेकानेक केन्द्र आकाशवाणी की विज्ञापन प्रसारण सेवा के रूप मे अपने श्रोताओं को विविध भारती के कार्यक्रम सुनवाते हैं।

यह भारत के असंख्य हिन्दी भाषियों का चहेता रेडियो चैनल वर्षों तक रहा। तब भी जब कि ना तो दूरदर्शन भारत आया था, या आने के बाद भी इतना चहेता नहीं बना था, जितना कि यह चैनल रहा है। अब भी यह चैनल अखिल भारत में प्रसारित होता है।

अगली खबर