Facebook नीला ही क्यों है? FB के रंग के पीछे मार्क जुकरबर्ग की बीमारी है वजह!

Facebook blue color reason: दुनिया के सबसे अमीर लोगों में शुमार फेसबुक के संस्थापक मार्क जुकरबर्ग के फेसबुक के रंग को लेकर अक्सर चर्चा रहती है। इसके पीछे जुकरबर्ग की एक बीमारी को कारण बताया जाता है।

The reason behind Mark Zuckerberg Facebook's blue color
फेसबुक के नीले रंग के पीछे वजह 
मुख्य बातें
  • 14 मई 2020 को 36 साल के हुए फेसबुक के संस्थापक मार्क जुकरबर्ग
  • बेहद युवा उम्र में अरबपतियों की सूची में हुए थे शुमार
  • फेसबुक का रंग नीला होने के पीछे बताई जाती है उनकी एक बीमारी

नई दिल्ली: हाल ही मे फेसबुक के संस्थापक और दुनिया के सबसे अमीर लोगों में शुमार मार्क जुकरबर्ग ने अपना जन्मदिन मनाया है। बीती 14 मई को वह 36 साल के हो गए हैं, उनका जन्म 14 मई साल 1984 में हुआ था। मार्क जुकरबर्ग उस समय चर्चा में आया था जब वह बेहद युवा उम्र में अरबपति बन गए थे। साल 2004 में उन्होंने सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक की स्थापना की थी और आगे चलकर इसी के दम पर वह दुनिया के तीसरे सबसे अमीर व्यक्ति बन चुके हैं।

मार्क जुकरबर्ग फिलहाल दुनिया के टॉप 3 सबसे अमीर लोगों में आते हैं जिनकी संपत्ति 5901 अरब रुपए आंकी गई है। साल 2004 में उनकी ओर से शुरु किए गए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक के 10 लाख यूजर हो गए थे और फिर तो लगातार यह आंकड़ा बढ़ता ही चला गया, आज फेसबुक दुनिया की सबसे लोकप्रिय सोशल नेटवर्किंग साइट है जिस पर 2.6 अरब से ज्यादा मासिक एक्टिव यूजर मौजूद हैं।

फेसबुक का रंग: फेसबुक के रंग को लेकर तो सभी परिचित होंगे, ऐप से लेकर वेबसाइट तक इसमें नीले रंग का भरपूर इस्तेमाल किया गया है। लेकिन किसी ेके मन में सवाल उठ सकता है कि आखिर फेसबुक का रंग नीला ही क्यों रखा गया, इसमें सफेद और नीले रंग के अलावा किसी रंग का ज्यादा इस्तेमाल नहीं दिखता। इसके पीछे का कारण मार्क जुकरबर्ग की एक बीमारी बताई जाती है।

ग्रीन- रेड कलर ब्लाइंडनेस: दरअसल मार्क जुकरबर्ग को स्पष्टता से हरे और लाल रंग नजर नहीं आते हैं, वह रेड- ग्रीन कलर ब्लाइंडनेस के शिकार हैं। ऐसे में उन्हें नीला रंग की स्पष्टता के साथ नजर आता है। एक बार उन्होंने इंटरव्यू के दौरान खुद इस बारे में जिक्र किया था कि वह ब्लू उनके लिए सबसे रिच कलर है।

मार्क जुकरबर्ग के बारे में कुछ दिलचस्प तथ्य:

  1. जुकरबर्ग लगभग हर दिन एक ही तरह की ग्रे फेसबुक टी-शर्ट पहनते हैं क्योंकि उनका मानना ​​है कि इससे सुबह उनका समय बचता है।

  2. मार्क जुकरबर्ग ने 2011 में खुद को शाकाहारी बना लिया था। उन्होंने घोषणा की कि वह केवल जानवरों का मांस तभी खाएंगे अगर वह जानवर को अपने हाथ से मार सकेंगे।
  3. हाई स्कूल में स्नातक होने से पहले, वह कई कंपनियों के पास नौकरी के लिए गए थे, लेकिन जुकरबर्ग ने हार्वर्ड विश्वविद्यालय में जाना चुना। हालांकि, अंततः उन्होंने हार्वर्ड विश्वविद्यालय को फेसबुक पर पूरा समय देने के लिए छोड़ दिया था।
  4. फेसबुक बनाने से पहले मार्क जुकरबर्ग ने अपने कॉलेज के दिनों में फेसमास नाम से एक वेबसाइट लॉन्च की थी।
  5. फेसबुक सीईओ 6 भाषाएं बोलना जानते हैं, वह फ्रेंच, हिब्रू, लैटिन, प्राचीन ग्रीक, मंदारिन और अंग्रेजी पढ़, लिख और बोल सकते हैं। उसने मंदारिन इसलिए सीखी ताकि शादी से पहले वह अपनी पत्नी के परिवार के सदस्यों के साथ बात कर सकें।
अगली खबर