VIDEO: सेना के जवान ने बर्फ का केक काटकर मनाया बर्थडे, लोग बोले- इंडियन आर्मी को सलाम

टीम इंडिया के पूर्व सलामी बल्लेबज वीरेंद्र सहवाग ने अपने ट्विटर पर भारतीय सैनिकों का एक वीडियो शेयर किया है। आर्मी के जवानों का यह वीडियो वायरल हो रहा है।

Army Soldier celebrating birthday with 'snow cake Video gone viral on social Media
VIDEO: सेना के जवान ने बर्फ का केक काटकर मनाया बर्थडे 
मुख्य बातें
  • सोशल मीडिया पर भारतीय आर्मी के जवानों का एक वीडियो हो रहा है वायरल
  • क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग ने शेयर किया वीडियो, बर्फ का केक काटकर साथी जवान का बर्थडे मना रहे हैं सैनिक
  • वीडियो को जमकर किया जा रहा है शेयर, लोग कर रहे हैं आर्मी को सलाम

नई दिल्ली: सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रही है जिसे लोग जमकर शेयर कर रहे हैं। इस वीडियो में एक भारतीय सैनिक का जन्मदिन मनाया जा रहा है जिसमें जवान के साथी घेरा बनाकर 'बर्फ केक' काट रहे हैं और साथी जवान को उसके जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं।  14-सेकंड की इस वीडियो क्लिप को रविवार को पूर्व भारतीय क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग ने ट्वीटर पर साझा किया और लोग जमकर इसे शेयर कर कमेंट कर रहे हैं।

सहवाग ने किया शेयर

सहवाग ने ट्विटर पर लिखा, 'एक सैनिक अपने जन्मदिन का जश्न मना रहा है। स्नो केक (बर्फ का केक) की सुंदरता भूल जाओ, जो केवल एक सैनिक ही जानता है। इनके बलिदान को बताने के लिए कोई शब्‍द नहीं है जिस कि परिभाषित किया जा सके।' सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहने वाले सहवाग द्वारा साझा किया यह वीडियो कुछ ही सेंकेंड के बाद वायरल हो गया। 

6 लाख लोग अभी तक दे चुके हैं

अभी तक इस वीडियो को 6 लाख से अधिक लोग देख चुके हैं जबकि लगभग 12 हजार लोग सहवाग के इस ट्वीट को रिट्वीट कर चुके हैं जबकि 82 हजार लोग लाइक कर चुके हैं। इतना ही नहीं 729 लोग कमेंट भी कर चुके हैं। फरहान नाम के एक यूजर ने रिप्लाई करते हुए लिखा, 'हौसला बारूद रखते हैं, वतन के कदमों में जान मौजूद रखते हैं, हस्ती तक मिटा दें दुश्मन की ये फौजी हैं फौलादी जिगर रखते हैं।'

एक यूजर ने लिखा, 'उनकी खुशी विलासिता में नहीं है, यह देश के लिए बलिदानों के कर्ज तले है! हमें हमेशा से ही उन पर गर्व है। यह केवल हमारी सेना की भावना है। वीडियो शानदार है। जन्मदिन मुबारक हो, सरजी ... भगवान इन्हें खुश रखे।'

अगली खबर