OMG: अब तक जिंदा है दुनिया की सबसे लंबी महिला, इस कारण बढ़ी बेहिसाब हाइट!

24 साल की रुमेसा गेलगी की हाइट 7 फीट 0. 7 इंच है। रुमेसा को गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स द्वारा 'दुनिया की सबसे लंबी जीवित महिला ' के रूप में पुष्टि की गई है। उन्हें सबसे लंबी जीवित महिला का खिताब भी दिया गया है।

Guinness World Records World tallest woman Rumeysa Gelgi alive
दुनिया की सबसे लंबी महिला हैं रुमेसा गेलगी  |  तस्वीर साभार: YouTube
मुख्य बातें
  • दुनिया की सबसे लंबी महिला रुमेसा गेलगी जिंदा हैं
  • रुमेसा गेलगी का नाम दोबार गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में शामिल
  • वीवर सिंड्रोम से ग्रसित हैं रुमेसा गेलगी

इस दुनिया में हर किसी की अपनी अलग पहचान है। वहीं, कुछ लोग ऐसे भी हैं जो विशेष कारणों से जाने जाते हैं। एक ऐसी ही महिला है रुमेसा गेलगी (  Rumeysa Gelgi ), जो दुनिया की सबसे लंबी महिला है। तुर्की की रहने वाली रुमेसा का नाम गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज है। हाल ही में गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड ने पुष्टि की है कि दुनिया की सबसे लंबी महिलला रुमेसा अब तक जिंदा है, जो कि काफी खतरनाक बीमारी से ग्रसित हैं। तो आइए, जानते हैं कि रुमेसा के बारे में कुछ अहम बातें...

24 साल की रुमेसा गेलगी की हाइट 7 फीट 0. 7 इंच है। रुमेसा को गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स द्वारा 'दुनिया की सबसे लंबी जीवित महिला ' के रूप में पुष्टि की गई है। उन्हें सबसे लंबी जीवित महिला का खिताब भी दिया गया है। रुमेसा चाहती है कि लोग उसकी हाइट से प्रेरित हों। उनका मानना है कि हर नुकसान को फायदे में बदला जा सकता है। इतना ही नहीं उनका मानना है कि अपनी क्षमता के बारे में लोग जागरूक रहे और सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करें। यहां आपको बता दें कि रुमेसा वीवर सिंड्रोम से ग्रसित हैं। जो कि एक दुर्लभ बीमारी है। जिसके कारण उनकी हाइट बहुत ज्यादा बढ़ गई।  इस बीमारी ने उनकी चलने की क्षमता को काफी कम कर दिया है। कहीं आने-जाने के लिए रुमेसा को व्हीलचेर या फिर वॉकिंग फ्रेम की जरूरत पड़ती है। 

रुमेसा ने बनाया एक और रिकॉर्ड

रुमेसा ने कई युवाओं और उनसे बड़े लोगों को भी प्रेरित किया है। गौरतलब है कि साल 2014 में गेलगी ने दुनिया की सबसे लंबी जीवित किशोरी का वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया था। इसके बाद अब उनका नाम सबसे लंबी जीवित महिला के तौर पर भी दर्ज हो गया है। गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स का कहना है कि दूसरी बार रिकॉर्ड बुक में गेलगी का स्वागत है। 

अगली खबर