KFC से खाना किया ऑर्डर, रात में डिलीवरी लेकर आई पाकिस्तानी लड़की; जो हुआ जानकर करेंगे सैल्यूट

वायरल
आदित्य साहू
Updated Aug 02, 2022 | 13:59 IST

Pakistani Girl KFC: किस्तान में एक महिला ने फूड ऑर्डर किया तो एक लड़की डिलीवरी लेकर पहुंच गई। इसके बाद जो हुआ वह जानकर आप दंग रह जाएंगे। दरअसल, फूड मंगाने वाली महिला ने लिंक्डइन (Linkedin) पर एक पोस्ट शेयर किया। इस पोस्ट में महिला ने जो बताया वह दिल छू लेने वाला था।

pakistan
फोटो क्रेडिट- लिंक्डइन  |  तस्वीर साभार: People
मुख्य बातें
  • पाकिस्तान से आई दिल छू लेने वाली कहानी
  • महिला ने किया था फूड ऑर्डर
  • डिलीवरी लेकर आई लड़की

Pakistani Girl KFC: आपने जब KFC से फूड ऑर्डर किया होगा तो देखा होगा कि डिलीवरी लाने वाला लड़का होता है। ज्यादातर डिलीवरीमैन लड़के ही होते हैं, लेकिन पाकिस्तान में एक महिला ने फूड ऑर्डर किया तो एक लड़की डिलीवरी लेकर पहुंच गई। इसके बाद जो हुआ वह जानकर आप दंग रह जाएंगे। दरअसल, फूड मंगाने वाली महिला ने लिंक्डइन (Linkedin) पर एक पोस्ट शेयर किया। इस पोस्ट में महिला ने जो बताया वह दिल छू लेने वाला था।

महिला ने बताया कि उसने फूड मंगाया तो डिलीवरी लेकर एक पाकिस्तानी छात्रा (Pakistani Student) आई। वह फैशन डिजाइन में अपना करियर बनाना चाहती है। मीराब (Meerab) नाम की यह लड़की लाहौर के योहानाबाद (Youhanabad, Lahore) की रहने वाली है। मध्यमवर्गीय परिवार से ताल्लुक रखने वाली मीराब अभी फैशन डिजाइनिंग में स्नातक की पढ़ाई कर रही है। वह अपने परिवार की जिम्मेदारी संंभालती है।

दिन में पढ़ाई और रात में फूड डिलीवरी

महिला ने पोस्ट में बताया कि मीराब दिन में कॉलेज जाती है और रात में फूड डिलीवरी का काम करती है। वह KFC डिलीवरी पर्सन के तौर पर काम करती है। महिला ने बताया कि ऑर्डर देने के बाद जब उधर से फोन आया तो आवाज लड़की की थी। लड़की की आवाज सुनने के बाद वह काफी उत्साहित हो गई थीं। वह उसके बारे में और भी जानना चाहती थीं। इसलिए, जब वह डिलीवरी लेकर आई तो उन्होंने मीराब की कहानी जानने के लिए उससे बात करने का फैसला किया।

ये भी पढ़ें-  42 साल के शख्स पर आया 19 साल की लड़की का दिल, लोगों के निशाने पर प्रेम कहानी, जानें कारण

महिला ने बताया कि मीराब को अपनी मां के चिकित्सा खर्चों का सपोर्ट करने के लिए पैसे की आवश्यकता है। मीराब को बाइक चलाना पसंद है। अपने इस शौक को उसने अपने सपनों को पूरा करने के लिए इस्तेमाल किया। वह केएफसी में तब तक काम करेगी, जब तक अपना स्नातक पूरा नहीं कर लेती। इसके बाद वह अपना खुद का फैशन ब्रांड लॉन्च करना चाहती है। महिला ने लिंक्डइन पर लिखा, 'हम मीराब से लाहौर के योहानाबाद में मिले, वह फैशन डिजाइनिंग में स्नातक की डिग्री हासिल कर रही है और अपनी फीस को कवर करने के लिए केएफसी राइडर के रूप में अपनी नाइट ड्यूटी करती हैं। जब तक वह स्नातक नहीं हो जाती, तब तक वह अगले 3 वर्षों के लिए एक राइडर बने रहने का इरादा रखती है, जिसे वह अपना खुद का फैशन ब्रांड लॉन्च करने की योजना बना रही है।' 

अगली खबर