फिर इंटरनेट सेंसेशन बनी Pawri गर्ल, जादुई आवाज में गाया ऐसा गाना, वीडियो हो गया वायरल

Pawri girl Viral Video: सोशल मीडिया पर एक बार फिर पावरी गर्ल सुर्खियों में है। इस बार उन्होंने ऐसा गाना गाया है जिसने लोगों का दिल जीत लिया है।

Pawri girl Dananeer Mobeen soulful voice will win your heart viral video in hindi
एक बार फिर चर्चा में पावरी गर्ल  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • पावरी गर्ल का एक और धमाका
  • इस बार गाने से मचा रही धूम
  • लोगों को पसंद आ रहा वीडियो

सोशल मीडिया पर हमेशा कोई ना कोई वीडियो जरूर छाया रहता है। कभी किसी के गाने का वीडियो, कभी किसी के डांस का वीडियो, तो कभी फनी वीडियो लोगों का मनोरंजन करते रहते हैं। इसी कड़ी में एक बार फिर पावरी गर्ल सुर्खियों में है। इस बार उन्होंने जादुई आवाज में ऐसा गाना गाया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है। आलम ये है कि लोग पावरी गर्ल की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

ये पावरी गर्ल वही है, जिसने फरवरी महीने में अपने एक वीडियो से धमाल मचा दिया था। 'ये हमारी कार है, ये हम हैं और ये हमारी पावरी हो रही है'। इस वीडियो ने रातोंरात सनसनी मचा दी थी। लोगों ने इस वीडियो को काफी पसंद किया था। वहीं, उन्होंने इस बार पाकिस्तानी गाना गाते हुए एक वीडियो शेयर किया है। उन्होंने 2017 की पाकिस्तानी फिल्म पंजाब नहीं जाउंगी से 'ऐ दिल' गाना गाया है। जिसका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। यहां आपको बता दें कि इस गाने को मूल रूप से शिराज उप्पल और जोनिता गांधी ने गाया था। देखें वीडियो...

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Dananeer | (@dananeerr)

सोशल मीडिया पर फिर छाई पावरी गर्ल

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो को 5.3 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है। दानानीर मोबीन ने  इस गाने के जरिए एक बार फिर सोशल मीडिया यूजर्स का दिल जीत लिया है। एक यूजर ने लिखा, 'सुंदर आवाज। माशा अल्लाह।' वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, 'जादुई आवाज।' जबकि, एक यूजर ने लिखा, ' आपकी आवाज ने मेरी आत्मा को छू लिया है।' गौरतलब है कि दानानीर को इंस्टाग्राम पर तकरीबन 16 लाख लोग फॉलो करते हैं। 

अगली खबर