World Elephant Day:12 अगस्त को विश्व 'हाथी दिवस', जानें इनसे जुड़े कुछ 'रोचक तथ्य'

World Elephant Day News: हाथियों की रक्षा और उनके सामने आने वाले खतरों के बारे में जागरूकता फैलाने के मकसद से दुनिया को एक साथ लाने के लिए 12 अगस्त को विश्व हाथी दिवस (WED) मनाया जाता है।

World Elephant Day 2021
2 अगस्त को विश्व 'हाथी दिवस', जानें इनसे जुड़े कुछ 'रोचक तथ्य' 
मुख्य बातें
  • कीचड़ हाथियों के लिए सनस्क्रीन का काम करता है
  • हाथी एक दिन में 80 गैलन तक पानी पी सकता है
  • हाथी अपनी सूंड से पेंट भी कर सकते हैं

नई दिल्ली: विश्व हाथी दिवस (World Elephant day) यानी वैश्विक वर्ल्ड एलीफैंट डे का उद्देश्य अफ्रीकन और एशियाई हाथियों की तत्काल दुर्दशा के बारे में लोगों को जागरूक करना और  जंगली और बंदी बनाये गए हाथियों के बेहतर ख्याल रखने और उनके बेहतर प्रबंधन के बारे में जानकारी बांटने का है। 

एशियाई और अफ्रीकी हाथियों की दुर्दशा के बारे में जागरूकता पैदा करने और उनपर ध्यान आकर्षित करने के लिए इस खास दिन को 12 अगस्त, 2012 से मनाया जा रहा है। देश में पहली बार 2017 में हाथियों की गिनती हुई हाथी इस विश्व के लिए बहुत महत्वपूर्ण है, हाथी दूसरी वन्यजीव प्रजातियों के लिए जंगल और सवाना पारिस्थितिकी तंत्र को बनाये रखने में मदद करते हैं। यह दिवस विश्व भर में हाथियों के संरक्षण और सुरक्षा के लिए समर्पित है

"World Elephant day"  को तमाम वन्यजीव संगठनों और दुनिया भर के कई लोगों द्वारा मनाया जाता है, Elephant ‘ शब्द की उत्पत्ति ग्रीक शब्द ‘elephas’ से हुई है, जिसका अर्थ है गजदंत,

हाथियों के बारे में कुछ रोचक तथ्यों को जानें...

हाथी घने जंगलों में मार्ग बनाते हैं जो दूसरे जानवरों द्वारा उपयोग किया जाता है

हाथी खाने के शौकीन होते हैं और प्रतिदिन लगभग 16 घंटे भोजन करने में बिताते हैं

कीचड़ हाथियों के लिए सनस्क्रीन का काम करता है ,इसलिए हाथी कीचड़ में लोटते हैं

अफ्रीकन हाथी जमीन पर रहने वाला सबसे विशालकाय स्तनपायी प्राणी है

हाथी पारिस्थितिकी तंत्र की जैव विविधता बनाये रखने में मदद करते हैं 

हाथी एक दिन में 80 गैलन तक पानी पी सकता है

हाथियों के जुड़वा बच्चे बहुत कम होते हैं

हाथियों के बच्चों में अपनी सूंड चूसने की आदत होती है

हाथी 13-14 वर्ष की उम्र में यौन परिपक्वता प्राप्त कर लेते हैं

मादा हाथिनी लगभग 50 वर्ष की आयु तक प्रजनन कर सकती हैं

हाथी अपनी सूंड से पेंट भी कर सकते हैं
हाथी के बच्चे का शरीर छोटे बालों से ढका होता है, शारीरिक विकास के साथ इन बालों की वृद्धि भी कम हो जाती है मोटी होने के बावजूद हाथी की त्वचा बहुत संवेदनशील होती है।

अगली खबर