Varanasi Crime News: वाराणसी में बेटी को नशीला पदार्थ खिलाकर सौतेले पिता ने किया दुष्कर्म, प्रयागराज से हुआ गिरफ्तार

Varanasi Crime News: वाराणसी में एक सौतेला पिता बेटी को नशीला पदार्थ खिलाकर दुष्कर्म करता रहा। पुलिस ने आरोपी पिता को शुक्रवार की रात प्रयागराज के शिवकुटी के पास से गिरफ्तार किया है।

varanasi news
आरोपी सौतेला पिता.  |  तस्वीर साभार: Twitter
मुख्य बातें
  • सौतेला पिता बेटी को नशीला पदार्थ खिलाकर करता था दुष्कर्म
  • पीड़िता ने पिछले महीने सौतेले पिता के खिलाफ कराया था मुकदमा दर्ज 
  • पुलिस ने आरोपी सौतेले पिता को प्रयागराज के शिवकुटी के पास से किया गिरफ्तार

Varanasi Crime News: उत्तर प्रदेश के वाराणसी में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला एक मामला सामने आया है। यहां एक सौतेल पिता का ऐसा घिनौना चेहरा सामने आया है जिसे देखकर पुलिस भी दंग रह गई। ये हैवान पिता अपनी सौतेली बेटी को नशीला पदार्थ खिलाकर सालों तक उसका दुष्कर्म करता रहा। पुलिस ने आरोपी सौतेले पिता को शुक्रवार की रात प्रयागराज के शिवकुटी के पास से गिरफ्तार किया है। इससे पहले दुष्कर्म से पीड़िता को एक बेटा हुआ था। जिसे चौबेपुर स्थित संस्था में रखा गया है।

 पीड़िता ने पिछले महीने सौतेले पिता के खिलाफ चौबेपुर थाने में मामला दर्ज करवाया था। चौबेपुर थाना प्रभारी राजेश सिंह के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी प्रयागराज के कर्नलगंज कोतवाली क्षेत्र का रहने वाला है। आरोपी पर दुष्कर्म, पाॅक्सो सहित मारपीट के मामले दर्ज हैं। पुलिस बीते एक माह से आरोपी की तलाश में जुटी थी। वहीं सौतेली बेटी का आरोप था कि सौतेला पिता उसके साथ कई दिनों तक नशीला पदार्थ खिलाकर दुष्कर्म करता रहा है।

दुष्कर्म से पीड़िता को एक बेटा भी है

पीड़िता ने 28 अगस्त को चौबेपुर थाने में आरोपी सौतेले पिता के खिलाफ दुष्कर्म समेत अन्य आरोपों में मुकदमा दर्ज कराया था। अपनी शिकायत में पीड़िता ने आरोप लगाया कि दुष्कर्म से उसका एक बेटा हुआ था, जिसे चौबेपुर स्थित संस्था में रखा गया है। अपने बेटे के पास रहने के लिए पीड़िता भी संस्था में काम करने लगी।

सोशल मीडिया पर अश्लील वीडियो व फोटो किया अपलोड

आरोप है कि सौतेले पिता ने 25 सितंबर को संस्था से पीड़िता का अपहरण करने का प्रयास किया। इसके बाद से सौतेले पिता ने सोशल मीडिया पर अश्लील वीडियो और फोटो को भी अपलोड करके बदनाम किया। चौबेपुर थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। जसके बाद पुलिस ने आरोपी से मामले में पूछताछ की। शनिवार को न्यायालय में पेश करके जेल भेजा जाएगा।

Varanasi News in Hindi (वाराणसी समाचार), Times now के हिंदी न्यूज़ वेबसाइट -Times Now Navbharat पर। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें।

अगली खबर