Pakistan: कराची में 2 चीनी नागरिकों पर हुई फायरिंग, 1 घायल, 2 हफ्ते पहले भी हमले में मारे गए थे 9 चीनी नागरिक

China-Pakistan: पाकिस्तान के कराची में आज हुए हमले में एक चीनी नागरिक घायल हो गया। मोटरसाइकिल पर सवार दो नकाबपोश हमलावरों ने दो चीनी नागरिकों को ले जा रही कार पर गोली चलाई।

karachi
पाकिस्ता में चीनी नागरिकों पर हमला 

नई दिल्ली: पाकिस्तान के बंदरगाह शहर कराची में बुधवार को मोटरसाइकिल पर सवार बंदूकधारियों ने दो चीनी नागरिकों को लेकर जा रही एक कार पर फायरिंग की। इस घटना में एक घायल हुआ है और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हमले के पीछे का मकसद स्पष्ट नहीं है। वरिष्ठ अधिकारी जावेद अकबर ने कहा कि पुलिस अभी भी जांच कर रही है।

बचावकर्मी अहमद शाह ने कहा कि दोनों विदेशी चीनी थे और उनमें से एक घायल हो गया। कराची पाकिस्तान के दक्षिणी सिंध प्रांत की राजधानी है, जहां कई चीनी-वित्त पोषित निर्माण परियोजनाएं हैं। दोनों चीनी नागरिक शहर में पास की एक फैक्ट्री में काम कर रहे थे। 

इस घटना पर बोलते हुए चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता झाओ लिजियन ने कहा कि हमें पाकिस्तान की ओर से चीनी नागरिकों और पाकिस्तान में संपत्ति की सुरक्षा पर पूरा भरोसा है। चीन इस मामले को बारीकी से देख रहा है और संबंधित मामले की अभी जांच चल रही है

यह घटना 9 चीनी श्रमिकों के मारे जाने के दो सप्ताह बाद हुई है। पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में एक बस में हुए विस्फोट में चीनी नागरिक मारे गए थे। ये घटना 14 जुलाई को हुई थी।

पाकिस्तान में चीनी कामगारों की सुरक्षा लंबे समय से चिंता का विषय रही है। पाकिस्तानी अधिकारियों ने बांध श्रमिकों पर हमले की प्रकृति के बारे में अस्पष्ट विवरण देना जारी रखा है।  

अगली खबर