आगरा में मानसिक रूप से बीमार महिला के साथ बर्बरता, बच्चा चोरी के शक में बांधकर पीटा, बाल पकड़कर जमीन पर घसीटा

Agra Child Theft News: आगरा के ताजगंज थाना इलाके के देवरी गांव में बच्चा चोरी के शक में ग्रामीणों ने एक महिला को जमकर पीटा। मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला को भीड़ के चंगुल से छुड़ाया। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

Agra Woman Brutaly Beating
आगरा में बच्चा चोरी के शक में महिला की पिटाई  |  तस्वीर साभार: Twitter
मुख्य बातें
  • आगरा में महिला को बच्चा चोरी के शक में बेरहमी से पीटा
  • ग्रामीणों ने महिला के पैर बांधे और फिर जमकर पिटाई की
  • पुलिस ने महिला को मनोरोगी बताया, मेडिकल भी कराया

Agra Woman Beating: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। यहां ग्रामीणों ने एक महिला को बच्चा चोरी के शक में पकड़ा और जमकर पिटाई की। पुलिस ने महिला को ग्रामीणों के चंगुल से छुड़ाया। पुलिस का कहना है कि महिला मनोरोगी है। जानकारी के अनुसार, थाना ताजगंज इलाके के देवरी गांव में मंगलवार की रात बच्चा चोरी के शक में ग्रामीणों ने महिला को पकड़ लिया। ग्रामीणों ने उसके पैर बांध दिए और फिर जमकर पिटाई की। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची थाना पुलिस ने महिला को बचाया। पुलिस ने बताया कि महिला मनोरोगी है वह बोल नहीं सकती। महिला ने सलवार-सूट पहन रखे थे। महिला अपना नाम तक नहीं बता पा रही है।

घटना देर रात करीब दो बजे की है। इंस्पेक्टर ताजगंज भूपेंद्र बालियान के अनुसार, देवरी गांव में बंजारों का डेरा है। डेरे के पास से ग्रामीणों ने महिला को पकड़ा। महिला मीरा देवी ने बताया कि वह अपनी छह वर्षीय बेटी पायल के साथ घर के बाहर चारपाई पर सो रही थी।

महिला का आरोप-मेरी बच्ची चोरी कर ले जा रही थी

इसी दौरान महिला आई और उसकी बच्ची चोरी कर ले जाने लगी। अचानक नींद खुली तो शोर मचाया। आसपास के लोगों ने उसे पकड़ लिया। गांव में बच्चा चोर पकड़ने जाने की जानकारी मिलते ही देर रात में ही ग्रामीणों की भीड़ लग गई। ग्रामीणों का आरोप था कि महिला गांव से बच्ची चोरी करके ले जा रही थी। घटना का वीडियो भी सामने आया है। ग्रामीणों ने महिला के साथ बर्बरता करते हुए उसके पैर बांधकर उसकी पिटाई की। वीडियो में महिला के पैर बंधे दिखाई दे रहे हैं। महिला को ग्रामीण धक्का देकर गिरा रहे हैं। 

वायरल वीडियो में हाथ पैर-बंधे दिखी महिला

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में भीड़ ने उसे घेर रखा है। कुछ महिलाएं उसे अपशब्द कह रही हैं। महिला कुछ नहीं बोल पा रही थी। इंस्पेक्टर ताजगंज भूपेंद्र बालियान के अनुसार, भीड़ से बचाकर महिला को थाने लाया गया था। महिला मानसिक रूप से बीमार लग रही थी। महिला के मानसिक और शरीरिक दोनों मेडिकल कराए गए। महिला ने अपना नाम भी नहीं बताया। शक के आधार पर लोगों ने महिला को पकड़ लिया। पुलिस ने बच्ची चोरी की घटना से साफ इनकार किया है। महिला की उम्र करीब 40 वर्ष है।

Agra News in Hindi (आगरा समाचार), Times now के हिंदी न्यूज़ वेबसाइट -Times Now Navbharat पर। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें।

अगली खबर