आगरा: घर में सिपाही ने अपनी लाइसेंसी राइफल से की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस, परिजनों ने बताई ये वजह

Agra Crime News: आगरा कालिंदी विहार कॉलोनी स्थित अपने आवास में यातायात पुलिस के सिपाही ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। गोली चलने की आवाज सुनकर परिजन जागे, तब परिजनों को घटना का पता चला। घटना की सूचना पर पहुंची जांच कर रही है।

Agra News
आगरा में सिपाही ने खुद को मारी गोली  |  तस्वीर साभार: Representative Image
मुख्य बातें
  • यातायात पुलिस के सिपाही ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली
  • गोली चलने की आवाज सुनकर परिजन जागे, तब परिजनों को घटना का पता चला
  • सिपाही कुबेर सिंह पुलिस लाइन में यातायात पुलिस की क्रेन चलाते थे

Agra Crime News: आगरा में एत्माद्दौला के कालिंदी विहार स्थित अपने आवास पर यातायात पुलिस के सिपाही कुबेर सिंह ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। गोली चलने की आवाज सुनकर परिजन जागे, तब परिजनों को घटना का पता चला। घटना की सूचना होने पर थाना पुलिस के साथ ही एसएसपी प्रभाकर चौधरी भी घटना स्थल पर पहुंचे। उन्होंने परिजनों से बात की। लेकिन घटना का कारण पता नहीं चल सका है। थाना प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार सिंह ने बताया कि, मौके से कोई सुसाइड नोट प्राप्त नहीं हुआ है।

 जांच कर रही पुलिस 

यह घटना शुक्रवार की भोर में लगभग 4:00 बजे की है। कुबेर सिंह पुलिस लाइन में यातायात पुलिस की क्रेन चलाते थे। वह कालिंदी विहार कॉलोनी में परिवार सहित रह रहे थे। उनकी तीन बेटियां और एक बेटा है। वहीं गुरुवार की रात को एक बेटी, भतीजा, भतीजी और पत्नी घर में मौजूद थे। भोर में अचानक गोली चलने की आवाज आई। इस पर सभी लोग जाग गए और कुबेर सिंह के कमरे में पहुंचे। अंदर वह खून से लथपथ पड़े थे। यह देखकर घर में चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची, पुलिस ने जांच पड़ताल कर रही है। 

नहीं मिला कोई सुसाइड नोट

कुबेर सिंह के आत्महत्या कर लेने की सूचना पर थाना एत्माद्दौला पुलिस, सीओ छत्ता सुकन्या शर्मा मौके पर पहुंच गईं। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिजनों ने बताया कि, “उनकी शुगर लगातार बढ़ी रहती थी। तबीयत को लेकर परेशान रहा करते थे। थाना प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार सिंह ने बताया कि, कुबेर सिंह ने अपनी लाइसेंसी राइफल से खुद को गोली मारी है। जिससें गोली लगने से उनका चेहरा उड़ गया। घर में जांच के दौरान कोई भी सुसाइड नोट प्राप्त नहीं हुआ है। जिससे मामला आत्महत्या का लग रहा है। वहीं परिजनों से पूछताछ की जा रही है। इस घटना का कारण पता किया जा रहा है।

Agra News in Hindi (आगरा समाचार), Times now के हिंदी न्यूज़ वेबसाइट -Times Now Navbharat पर। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें।

अगली खबर