आगरा में फैशन ब्लॉगर रितिका की हत्या के मामले में दो नामजद आरोपी गिरफ्तार, पूछताछ में किए बड़े खुलासे

Ritika Murder Case: फैशन ब्लॉगर रितिका की हत्या के मामले में पुलिस ने दो नामजद आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों ने पुलिस की पूछताछ में कई बड़े खुलासे किए हैं।

agra
आगरा में ब्लॉगर रितिका की हत्या के मामले में दो गिरफ्तार  |  तस्वीर साभार: Twitter
मुख्य बातें
  • आगरा फैशन ब्लॉगर रितिका की हत्या का मामला
  • पुलिस ने दो नामजद आरोपियों को किया गिरफ्तार
  • आरोपियों ने पूछताछ में किए बड़े खुलासे

Agra Murder Case: उत्तर प्रदेश के आगरा शहर में चर्चित फैशन ब्लॉगर रितिका सिंह की हत्या के मामले में पुलिस ने दो और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। वारदात के बाद से ही यह दोनों नामजद आरोपी फरार चल रहे थे। वहीं पुलिस ने दोनों आरोपियों से पूछताछ के दौरान रितिका के पति आकाश गौतम को गिरफ्तार किया और उसका मोबाइल बरामद किया है। कई घंटों की पूछताछ के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।

बता दें कि कुछ समय पहले (24 जून) को आकाश गौतम भाड़े के युवकों और महिलाओं को लेकर थाना ताजगंज क्षेत्र के ओमश्री अपार्टमेंट में फ्लैट नंबर 404 में पहुंचा था। यहां उसने अपने साथियों के साथ मिलकर पत्नी रितिका सिंह की हत्या कर दी थी। इसके बाद रितिका को चौथी मंजिल से नीचे फेंक दिया था।

पति और दो महिला पहले ही हो चुके थे गिरफ्तार

वारदात की जानकारी लगने पर पुलिस मौके पर पहुंची थी और अपार्टमेंट के लोगों से घटना की पूरी जानकारी ली। इस दौरान पुलिस ने रितिका के पति आकाश गौतम और उसकी दो महिला साथी काजल और कुषमा को गिरफ्तार कर लिया था। उन्होंने पूछताछ में दो युवकों के और नाम बताए थे, जो इस हत्याकांड में शामिल थे। पुलिस तभी से इन दोनों आरोपियों की तलाश में जुटी थी। वहीं पुलिस ने शुक्रवार को दोनों नामजद आरोपियों को दबोच लिया है।

एडीजी ने सीओ और थाना प्रभारी को किया था तलब

आरोपियों की गिरफ्तारी न होने की वजह से रितिका के परिजन लगातार पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठा रहे थे। वहीं तीन दिन पहले रितिका के परिजन एडीजी राजीव कृष्ण से भी मिले और उन्होंने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है। इसके बाद एडीजी ने सीओ सदर और थाना प्रभारी ताजगंज भूपेंद्र बालियान को तलब किया और जल्द से जल्द आरोपियों को गिरफ्तार करने के निर्देश दिए। इसके बाद पुलिस ने आरोपियों की तलाश तेज कर दी और शुक्रवार को दोनों नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपियों ने पूछताछ में कई बड़े खुलासे किए हैं।

Agra News in Hindi (आगरा समाचार), Times now के हिंदी न्यूज़ वेबसाइट -Times Now Navbharat पर। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें।

अगली खबर