Agra Crime News: आगरा पुलिस ने किया शातिर गैंग का खुलासा, महिला को साथ रखते थे आरोपी, अब तीन गिरफ्तार

Agra Crime: आगरा पुलिस ने एक शातिर गैंग का खुलासा किया है। पुलिस ने इस गैंग के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि, गैंग में एक महिला भी शामिल है।

Agra Crime News
आगरा पुलिस ने गिरोह के तीन सदस्य गिरफ्तार किए।  |  तस्वीर साभार: Twitter
मुख्य बातें
  • आगरा में शातिर गैंग का खुलासा
  • पुलिस ने तीन आरोपियों को दबोचा
  • शातिर आरोपी एक महिला को रखते थे साथ

Agra Crime News: वारदात को अंजाम देने के लिए चोर भी नई-नई तरीके अपना रहे हैं। अब आगरा में एक ऐसे गिरोह का खुलासा हुआ है, जो महिला को भी अपने साथ रखते थे। यह गिरोह महिला को इसलिए लेकर चलता था ताकि लोग उन्हें फैमिली की तरह समझे, लेकिन यह शातिर आरोपी इसी का फायदा उठाकर चंद मिनटों में वाहन चोरी कर लेते हैं। पुलिस ने इस गिरोह के तीन आरोपियों को दबोच लिया है, जिनसे कई घंटे तक पूछताछ की गई। आरोपियों के पास से तीन बाइक व एक स्कूटी बरामद की गई है। 

बताया गया कि, पुलिस ने बधाया गंगाधर थाना फरह मथुरा के रहने वाले प्रेम सिंह और भागीरथ समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें एक आरोपी राजकुमार गढ़ी रामपाल शमसाबाद का रहने वाला है। पुलिस ने इनके पास से तीन बाइक और एक स्कूटी बरामद की है।

यह गिरोह महिला को रखता था साथ

इस गिरोह के सदस्य काफी शातिर किस्म के हैं। यह महिला को इसलिए अपने साथ रखते थे ताकि लोगों को इन पर शक न हो। वहीं आरोपियों ने पुलिस की पूछताछ में बताया कि, उनका एक साथी राजेश चोरी की एक बाइक व स्कूटी के साथ करबला के मैदान में इंतजार कर रहा है। इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी राजेश को भी गिरफ्तार कर लिया। पकड़ा गया राजेश अछनेरा का रहने वाला है। आरोपियों ने पूछताछ में बड़ा खुलासा करते हुए बताया कि, उनके साथ चंचल नाम की एक महिला भी रहती है। महिला के साथ रहने पर पुलिस उन पर शक नहीं करती थी।

गिरोह के तीन सदस्य गिरफ्तार

पुलिस ने इस गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अभी इस गिरोह में शामिल महिला और अन्य आरोपियों की तलाश में ताबड़तोड़ दबिश दे रही है। पुलिस का कहना है कि, इस गिरोह के अन्य शातिर आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Agra News in Hindi (आगरा समाचार), Times now के हिंदी न्यूज़ वेबसाइट -Times Now Navbharat पर। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें।

अगली खबर