Agra Suicide Case: शादी के 7 साल बाद उजड़ गई दुनिया, हत्या या आत्महत्या, जल्द खुलेगा प्राची की मौत का राज

Agra Suicide Case: आगरा में एक महिला की मौत का मामला सामने आया है। शादी के चंद सालों बाद ही विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। वहीं मृतक महिला के परिजनों ने ससुरालवालों पर हत्या का आरोप लगाया है।

Agra Suicide Case
आगरा में महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत  |  तस्वीर साभार: Representative Image
मुख्य बातें
  • आगरा में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, ससुरालवालों पर हत्या का आरोप
  • शादी के चंद सालों बाद ही उजड़ गई प्राची की दुनिया
  • मृतक महिला के परिजनों ने उठाए कई सवाल, दर्ज कराया मुकदमा

Agra Suicide Case: उत्तर प्रदेश के आगरा शहर में एक महिला की मौत का खौफनाक मामला सामने आया है। करीब सात साल पहले हजारों सपने लेकर पति संग आई प्राची ने कभी नहीं सोचा होगा कि चंद सालों में ही उसकी जिंदगी खत्म हो जाएगी। दरअसल, प्राची (32) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उधर, मायके वालों ने आरोप लगाया है कि, प्राची की हत्या की गई है। मायके वालों ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की भी मांग की है।

बताया गया कि, नाई मंडी क्षेत्र में कंस्ट्रक्शन ठेकेदार जितेंद्र गौड़ की पत्नी प्राची कि, शुक्रवार की रात को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। वहीं ससुराल वालों ने इसे आत्महत्या का मामला बताया है। लेकिन पुलिस ने मृतक महिला के मायके वालों की तहरीर के आधार पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

2015 में हुई थी शादी

पुलिस के अनुसार, प्राची की शादी 29 जनवरी 2015 को नाई मंडी के रहने वाले जितेंद्र गौड़ के साथ हुई थी। बताया गया कि, जितेंद्र गौड़ का बिल्डिंग कंस्ट्रक्शन का काम है। दोनों के एक दो साल का बेटा ईशान और पांच साल की बेटी श्रीदा है। शादी के बाद से ही परिवार में सब कुछ ठीक-ठाक चल रहा था, अचानक प्राची की मौत से कई बड़े सवाल खड़े हो गए हैं। पुलिस भी इस मामले के हर पहलू पर जांच कर रही है। 

मृतक महिला का भाई बोला...

मृतक महिला प्राची के भाई परीक्षित ने बताया कि, शुक्रवार की रात में करीब 2:30 बजे बहन के ससुर ने फोन किया और बताया कि, आपकी बेटी ने फांसी लगा ली है। उन्होंने मायके वालों से तुरंत आने के लिए कहा, जिसके बाद मृतक महिला के परिजन आनन-फानन मौके पर पहुंच गए। उन्होंने मौके पर पहुंचकर ससुराल वालों पर प्राची की हत्या का आरोप लगाया और हंगामा किया। इसके बाद उन्होंने कई सवाल खड़े करते हुए थाने में ससुराल वालों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।

एसपी सिटी बोले...

इस मामले में एसपी सिटी विकास कुमार ने बताया कि, मृतक महिला के परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। पीड़ित परिजनों की तहरीर के आधार पर पति, सास और ससुर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।

Agra News in Hindi (आगरा समाचार), Times now के हिंदी न्यूज़ वेबसाइट -Times Now Navbharat पर। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें।

अगली खबर