Agra Crime News: एड्रेस ना पता होने की मिली इतनी बड़ी सजा, बाइक सवार बदमाशों ने किया कुछ ऐसा, जानकर रह जाएंगे दंग

Agra Crime News: आगरा में बाइक सवार ने युवक को गोली मार दी। हमलावरों ने युवक से पता पूछा, पता नहीं मालूम होने की बात कहने पर युवक को गोली मार कर भाग निकले। पेट में गोली लगने से युवक गंभीर रुप से घायल है। पुलिस हमलावरों की तलाश कर रही है।

Agra News
आगरा में पता नहीं बताने पर बाइक सवारों ने युवक को मारी गोली (प्रतीकात्मक तस्वीर)  |  तस्वीर साभार: Twitter
मुख्य बातें
  • सुल्तानगंज मोहल्ले में बृहस्पतिवार रात को एक युवक को हमलावरो ने मारी गोली
  • युवक के पेट में गोली लगने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया
  • हमलावरों की सीसीटीवी कैमरों के फुटेज से की जा रही तलाश

Agra Crime News: उत्तर प्रदेश के आगरा में बृहस्पतिवार की रात बाइक सवारों ने एक युवक को गोली मार दी। पता बताने से मना करने पर युवक पर हमलाकर भाग निकले। हरीपर्वत क्षेत्र के सुल्तानगंज मोहल्ले में बृहस्पतिवार रात को एक युवक को गोली मार दी। युवक के पेट में गोली लगने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

बाइक से आए पांच-छह युवक पता पूछ रहे थे। पता बताने से मना करने पर बाइक सवारों ने युवक से झगड़ा किया। इसके बाद युवक को गोली मारकर भाग गए। पुलिस हमलावरों की तलाश कर रही है। 

पता नहीं मालूम होने की बात कहने पर मारी गोली

सीओ हरीपर्वत एएसपी सत्य नारायन ने कहा कि रात के लगभग दस बजे सुल्तानगंज मोहल्ले में तीन बाइक पर छह युवक सवार होकर आए थे। वह किसी का पता पूछ रहे थे। वहां पर 30 वर्षीय दीपक उर्फ भल्ले कुछ लोगों के साथ खड़ा था। भल्ले से बाइक सवार लोगों ने पता पूछा। भल्ले ने पता नहीं मालूम होने की बात कही। यह सुनकर उनमें से एक युवक गाली देने लग गया। गोली गलौज का विरोध करने पर युवक को गोली मारकर भाग गए। 

पेट में गोली लगने युवक गंभीर रूप से घायल

भल्ले और उसके साथ खड़े लोगों ने गाली देने से मना किया। इस पर बाइक सवार सभी युवक गाली देने लग गए। इसके बाद में एक युवक ने तमंचा निकाल कर भल्ले पर गोली चला दी। यह गोली भल्ले के पेट में जा लगी। वह घटना स्थल पर ही गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना से क्षेत्र में अफरातफरी मच गई। इसके बाद हमलावर युवक तमंचा लहराते हुए भाग गए। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।

सीसीटीवी कैमरों के फुटेज से हमलावरो की तलाश जारी

घायल युवक को नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस हमलावरों की तलाश कर रही है। आस पास क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज से सभी की तलाश जारी है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक बाइक से आए पांच-छह युवक पता पूछ रहे थे। मना करने पर झगड़ा किया। इसके बाद युवक को गोली मारकर भाग गए। पुलिस हमलावरों की तलाश कर रही है।

Agra News in Hindi (आगरा समाचार), Times now के हिंदी न्यूज़ वेबसाइट -Times Now Navbharat पर। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें।

अगली खबर