Agra Roadways Buses: आगरा से रोडवेज बसों से सफर करने वालों के लिए अच्छी खबर, बढ़ेंगी यात्रियों की बस सुविधाएं

Agra Roadways Buses: आगरा से अन्य शहरों के लिए जाने वाले बस यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। परिवहन निगम जल्द ही यात्रियों की सुविधाएं बढ़ाने वाली है। अब यात्रियों को किसी भी परेशानी से जूझना नहीं पड़ेगा।

Agra Roadways Buses
आगरा में बस यात्रियों के लिए बढ़ेगी सुविधाएं (फाइल फोटो)  |  तस्वीर साभार: Twitter
मुख्य बातें
  • आगरा के बस यात्रियों के लिए अच्छी खबर
  • परिवहन निगम जल्द बढ़ाएगा यात्रियों की सुविधाएं
  • यात्रियों को अब किसी भी परेशानी से जूझना नहीं पड़ेगा

Agra Roadways Buses: ताजनगरी आगरा से रोडवेज बसों से सफर करने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। परिवहन निगम के नए रीजनल मैनेजर अशोक कुमार ने कहा कि, परिवहन निगम जल्द ही यात्रियों की सुविधाएं बढ़ाने वाला है। बसों की कमी दूर होंगी। रोडवेज बसों का संचालन समय पर होगा। यात्री समय पर अपने गंतव्य तक पहुंच सकें इसको लेकर भी खास प्लान बनाया जाएगा यानि अब यात्रियों को किसी भी परेशानी से जूझना नहीं पड़ेगा। उन्होंने शुक्रवार को चार्ज ले लिया है। इस दौरान उन्होंने कर्मचारियों को अपनी प्राथमिकताएं बताईं।

अशोक कुमार ने कहा कि, रोडवेज यात्रियों को परेशानी न हो, इसके लिए बसों का संचालन समय पर और सुचारू रूप से किया जाएगा। रोजवेज बस से सफर करने वाले यात्रियों की सुविधाओं का पूरी तरह से ख्याल रखा जाएगा। 

आगरा को जल्द मिलेंगी नई बसें 

अशोक कुमार ने कहा कि, रोडवेज बसों की कमियों को दूर करने की कोशिश की जाएगी। मुड़िया मेले को लेकर भी कर्मचारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए और कहा कि, लोकल रूटों पर भी बसें बढ़ाई जाएंगी। इसके अलावा नई बसें भी जल्द आगरा को मिलेंगी। अनुबंधित बसों की संख्या में भी इजाफा किया जाएगा। कोशिश रहेगी कि, यात्रियों को बसों के लिए परेशान नहीं होना पड़े। इस दौरान वह एक्शन मोड में दिखाई दिए। उन्होंने कर्मचारियों से कहा कि, अनुशासनहीनता किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। 

आगरा से कई रूटों पर नहीं मिलतीं एसी बसें

वहीं, आगरा परिवहन निगम में 580 बसें हैं, इनमें 26 वातानुकूलित यानी एसी बसें हैं। लेकिन भीषण गर्मी में राजधानी दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद जैसे रूटों पर एक भी एसी बस नहीं चल रही है। ऐसे में यात्री साधारण बसों में सफर करने को मजबूर हैं। बताया जाता है कि, केवल 10 रूटों पर एसी बसें चल रहीं हैं, इन रूटों पर भी यात्रियों की संख्या ज्यादा होने के कारण सीट नहीं मिल पाती है। आपको बता दें कि, कोरोना काल से पहले राजधानी दिल्ली, अलीगढ़ रूट के लिए हर घंटे पर एसी बस मिलती थी। अनुबंधित बसें हटाने के बाद रोडवेज की पिंक और जनरथ एसी बसें ही चल रही हैं। स्कैनिया और वोल्वो बसें बंद कर दी गई हैं। आगरा से गाजियाबाद, नोएडा, फरीदाबाद, गुरुग्राम, पलवल, मेरठ, सहारनपुर, अलीगढ़,  प्रयागराज, वाराणसी, इटावा और फर्रुखाबाद रूट पर कोई एसी बस नहीं है। 

Agra News in Hindi (आगरा समाचार), Times now के हिंदी न्यूज़ वेबसाइट -Times Now Navbharat पर। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें।

अगली खबर