Agra Hunar Haat: आगरा में इस तारीख से लगेगा हुनर हाट, निशुल्क होगा प्रवेश, जानें इसमें क्या है खास

Agra Hunar Haat: ताजनगरी के लोगों के लिए अच्छी खबर है। इस गर्मी की छुट्टी में उन्हें अपने ही शहर में देशभर के शिल्पी सितारे से मिलने का मौका मिलेगा।

Hunar Haat will be held in Agra from May 13
आगरा में 13 मई से लगेगा हुनर हाट (प्रतीकात्मक तस्वीर)  |  तस्वीर साभार: Twitter
मुख्य बातें
  • शहर में 12 दिनों का लग रहा हुनर हाट
  • सुबह 10 बजे से रात 10 बजे तक चलेगा हाट
  • 24 मई तक हो रहा आयोजन, कई तरह के कार्यक्रम होंगे आयोजित

Agra Hunar Haat: आगरा में हुनर हाट का आयोजन हो रहा है। यह आयोजन अल्पसंख्यक विकास मंत्रालय और जिला प्रशासन की मदद से होना है। अल्पसंख्यक विकास मंत्रालय से जारी पत्र के मुताबिक, हुनर हाट 13 मई से लगेगा। यह 24 मई तक आयोजित होना है। इसमें देशभर के शिल्पी अपने उत्पादों के साथ लोगों के लिए कई चीजें लेकर आएंगे। इतना ही नहीं इस हुनर हाट में बॉलीवुड हस्तियों द्वारा भी परफॉर्मेंश दिया जाएगा। इस बार हुनर हाट का उद्घाटन केंद्रीय अल्पसंख्यक मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी करेंगे। इसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को बुलाया गया है।

इस बारे में एडीएम सिटी अंजनी कुमार सिंह ने बताया कि, हुनर हाट से जुड़ी जानकारी शहरवासियों को एलईडी स्क्रीन के माध्यम से दी जाएगी। हाल में सूरत और महाराष्ट्र में लगे हुनर हाट के बारे में भी बताया जाएगा। अंजनी ने बताया कि, बहुत जल्द यहां शिल्पी आने लगेंगे। हुनर हाट की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर तमाम बिंदुओं पर चर्चा की गई। शांतिपूर्ण एवं भयमुक्त माहौल में हुनर हाट संपन्न कराया जाएगा। 

सात करोड़ रुपए होंगे खर्च

इस हुनर हाट के आयोजन में सात करोड़ रुपए खर्च होंगे। इसके लिए बजट स्वीकृत हो चुका है। सोमवार से सभी दुकानों को सजाने-संवारने का काम होगा। वहीं, इस हाट में प्रवेश शुल्क नहीं लगेगा। शहरवासी निशुल्क इस हाट में घूम सकते हैं। एडीएम सिटी का कहना है कि, शिल्पग्राम पार्किंग को लीला होटल वाले प्लॉट में स्थानांतरित कर दिया जाएगा। बता दें, स्वदेशी कारीगरों और शिल्पकारों की कला एवं शिल्प कौशल को बढ़ावा देने के लिए इस हुनर हाट का आयोजन किया जा रहा है।  

रहेगी 5 हजार दर्शकों के बैठने की क्षमता

प्रशासनिक अधिकारियों का कहना है कि, मुक्ताकाशीच मंच के सामने पांच हजार लोग बैठ सकेंगे। इसकी व्यवस्था की जा रही है। वहीं, दूसरे शहरों में होने वाले हुनर हाट में हर दिन लाखों लोग पहुंचते हैं। ऐसे में प्रशासनिक अधिकारियों को पांच हजार से अधिक लोगों के आने पर चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। वजह है कि, निशुल्क प्रवेश रहने पर लोगों की भीड़ बढ़ने की पूरी संभावना है। हालांकि इस लिहाज से प्रशासनिक अमला वैकल्पिक व्यवस्था पर भी विचार कर रहा है। 

Agra News in Hindi (आगरा समाचार), Times now के हिंदी न्यूज़ वेबसाइट -Times Now Navbharat पर। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें।

अगली खबर