Agra: हनुमान चालीसा पढ़ने के लिए ताजमहल में घुसना चाहते थे VHP कार्यकर्ता, रोका गया

आगरा समाचार
भाषा
Updated Feb 16, 2022 | 15:55 IST

Agra News: उत्तर प्रदेश के आगरा में विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने हनुमान चालीसा पढ़ने के लिए ताजमहल परिसर में घुसने का प्रयास किया।

Taj Mahal
ताज महल 

आगरा: कर्नाटक में शैक्षणिक संस्थानों में हिजाब पहनने को लेकर जारी विवाद के बीच इसके खिलाफ विरोध जताते हुए मंगलवार को उत्तर प्रदेश के आगरा में विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने हनुमान चालीसा पढ़ने के लिए ताजमहल परिसर में घुसने का प्रयास किया, जिन्हें पुलिस ने रोक दिया। इसके बाद विरोध स्वरूप विहिप कार्यकर्ताओं ने थाना हरीपर्वत में हनुमान चालीसा का पाठ किया।

इस संबंध में थाने के पुलिस निरीक्षक अरविंद कुमार ने बताया कि विहिप कार्यकर्ता ताजमहल की ओर जा रहे थे, जिन्हें चुनाव आचार संहिता और धारा 144 लगने की वजह से बीच रास्ते में ही रोक लिया गया। उन्होंने बताया कि बाद में उक्त कार्यकर्ता एसीएम प्रथम को ज्ञापन देने के बाद वापस चले गये।

कर्नाटक के उडुपी में हुए हिजाब विवाद का मामला लगातार तूल पकड़ता जा रहा है। इस बीच आगरा में विश्व हिंदू परिषद द्वारा भगवा वस्त्र पहनकर ताजमहल में हनुमान चालीसा का पाठ करने की जब जानकारी सोशल मीडिया पर प्रसारित हुई तो इसको लेकर आगरा पुलिस सतर्क हो गई। मंगलवार सुबह से ही पुलिस हर चौराहे पर तैनात रही।

कई छात्राओं ने छोड़ी 10वीं की परीक्षा, बोली- हिजाब के बिना नहीं दूंगी एग्जाम

दोपहर करीब 12 बजे विहिप के पदाधिकारी और कार्यकर्ता हरीपर्वत चौराहा पहुंचे तो यहां पर उन्हें पुलिस ने रोक लिया। इसमें विहिप के ब्रज क्षेत्र के उपाध्यक्ष आशीष आर्य के साथ अन्य संगठनों की महिलाएं और कार्यकर्ता भी शामिल थे। पुलिस सभी को थाना हरीपर्वत ले आई। यहां पर पुलिस ने उनसे आगे जाने के लिए मना किया तो इस पर थाने में ही सभी ने विरोध स्वरूप हनुमान चालीसा का पाठ शुरू कर दिया।

हिजाब, नमाजी टोपी के साथ पाकिस्‍तान में वैलेंटाइन मनाएंगे मेडिकल स्‍टूडेंट्स! कॉलेज ने जारी किया फरमान

Agra News in Hindi (आगरा समाचार), Times now के हिंदी न्यूज़ वेबसाइट -Times Now Navbharat पर। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें।

अगली खबर