Agra Encroachments News: आगरा में हो रहे अतिक्रमणों पर अब निगम कर्मचारियों की रहेगी नजर, होगी सख्त कार्रवाई

Agra Encroachments News: ताजनगरी से अतिक्रमण हटाने को लेकर लगातार काम किया जा रहा है। खासतौर पर प्रमुख जगहों से अतिक्रमण हटाने को लेकर नगर निगम ने अब बड़ा फैसला लिया है।

No encroachment can be done in Agra
आगरा में नहीं कर सकेगा कोई अतिक्रमण (प्रतीकात्मक)  |  तस्वीर साभार: Twitter
मुख्य बातें
  • प्रमुख स्थलों पर अतिक्रमण पर नजर रखेंगे निगम कर्मी और सिपाही
  • एमजी रोड, फतेहाबाद रोड, यमुना किनारे रोड से हटाया जाएगा अतिक्रमण
  • शहर में पार्किंग स्थलों को किया जाएंगा चिह्नित

Agra Encroachments News: आगरा शहर में अब अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अतिक्रमण करने वालों पर नगर निगम की नजर रहेगी। नगर निगम के कर्मचारी और सिपाही प्रमुख स्थलों पर अतिक्रमणकारियों पर नजर बनाए रखेंगे। इससे अतिक्रमण की शुरुआत में ही उस पर नगर निगम सख्त कार्रवाई कर सकेगा। जब सड़कों पर अतिक्रमण नहीं होगा तो यातायात सुचारू रूप से संचालित होगा। मंडलायुक्त अमित गुप्ता ने बैठक कर अधिकारियों एवं पदाधिकारियों को निर्देश दिया है कि अतिक्रमण के खिलाफ सख्ती बरतें।

शहर में अतिक्रमण बहुत बड़ी समस्या बन चुकी है, जिसे अब खत्म करना किया जा रहा है। पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया कि एमजी रोड, फतेहाबाद रोड, यमुना किनारा रोड और सिकंदरा से बोदला रोड तक अतिक्रमण हटाया जाएगा। अतिक्रमण हटने से यातायात व्यवस्था बेहतर हो सकेगी। इसके अलावा पार्किंग स्थलों को भी चिह्नित किया जाएगा। सिटी बसों के स्टॉपेज के लिए जगह चिह्नित की जाएंगी।  

अनाधिकृत वाहनों के रजिस्ट्रेशन होंगे रद्द

मंडलायुक्त अमित गुप्ता ने आदेश जारी किया है कि शहर के अनाधिकृत वाहनों का रजिस्ट्रेशन रद्द किया जाएगा। ऐसे वाहनों को जब्त किया जाएगा। इसके अलावा यातायात में बाधा बन रहे, बिजली पोल भी हटाए जाएंगे। 

इन रूट पर लगेगा अस्थाई डिवाइडर

मंडलायुक्त द्वारा शहर के प्रमुख जगहों पर अस्थाई डिवाइडर लगवाए जाने पर जोर दिया गया। इसके तहत दिल्ली गेट तिराहे से लेकर मदिया कटरा, राम नगर कॉलोनी रोड पर अस्थाई डिवाइडर लगाया जाएगा। इतना ही नहीं सड़कों पर गलत ढंग से लगे टेलीफोन कंपनियों के टावर हटाए जाएंगे। इन कंपनियों से जुर्माना भी वसूला जाएगा। 15 दिनों के भीतर यह काम पूरा करने का निर्देश जारी किया है। 

निर्माण शुरू करने से पूर्व वैकल्पिक यातायात व्यवस्था हो

मंडलायुक्त ने यह भी निर्देश जारी किया कि शहर में कहीं भी सड़क पर कोई निर्माण कार्य शुरू किए जाने से पहले यातायात की वैकल्पिक व्यवस्था की जाए। ताकि इस रूट पर जाम की समस्या न हो। 

Agra News in Hindi (आगरा समाचार), Times now के हिंदी न्यूज़ वेबसाइट -Times Now Navbharat पर। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें।

अगली खबर