यमुना में बढ़ा जलस्तर ऐसे में दो भाइयों ने लगा दी छलांग, गोताखोरों ने एक को बचाया, दूसरे की तलाश जारी

Agra Yamuna News: आगरा के बटेश्वर घाट पर उफनाई यमुना नदी में स्नान करने आए, इटावा के दो चचरे भाई यमुना में स्नान करने के लिए कूदे थे, लेकिन तेज बहाव के चलते डूब गए।

Agra News
उफनती यमुना में दो भाइयों ने लगाई छलांग एक बचा, दूसरा लापता   |  तस्वीर साभार: Representative Image
मुख्य बातें
  • इटावा के रहने वाले दो चचरे भाई यमुना में स्नान करने के लिए कूदे तेज बहाव में डूब गए
  • गोताखोरों ने एक को किसी तरह से बचा लिया
  • स्नान घाट पर स्नान पर्व के समय भी मोटरवोट के साथ पीएसी के गोताखोर तैनात नहीं होते

Agra Yamuna News: उत्तर प्रदेश के आगरा की तहसील बाह के बटेश्वर घाट पर उफनाई यमुना नदी में स्नान करने के दौरान मीरपुर इटावा के दो चचेरे भाई नदी में बह गए। इटावा के रहने वाले दोनों चचरे भाई यमुना में स्नान करने के लिए कूदे थे, लेकिन तेज बहाव के चलते डूब गए। वहीं स्थानीय गोताखोरों ने एक को किसी तरह से बचा लिया। दूसरे लापता लड़के की तलाश जारी है।

यमुना नदी के जलस्तर में काफी वृद्धि हुई है। घाट से छलांग लगा रहे युवकों को लेकर कई बार पुलिस प्रशासन का ध्यान दिलाया जा चुका है। लेकिन प्रशासन की अनदेखी और लापरवाही सोमवार को भारी पड़ गई।

यमुना में नहाने के लिए कूदे चचेरे भाई बह गए

परिवार जनों के साथ मीरपुर पठिया इटावा के रहने वाले अतुल (21) पुत्र ब्रज किशोर, सुमित (18) पुत्र छोटेलाल बटेश्वर स्नान करने गए हुए थे। वहां मौजूद लोगों के अनुसार घाट से नदी में नहाने के लिए कूदे चचेरे भाई यमुना में बह गए। घाट पर मौजूद गोताखोरों ने अतुल को किसी तरह सुरक्षित बाहर निकाल लिया, जबकि इंटर के छात्र सुमित का कुछ पता नहीं लग सका। घाट पर मौजूद सुमित की मां संगीता, भाभी ममता ने चीख पुकार मचाना शुरू कर दिया। 

सुमित का कुछ पता नहीं लग सका

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस बल के साथ सीओ रविंद्र प्रताप सिंह मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से सुमित की तलाश कराई। लेकिन सफलता हाथ नहीं लगी। यमुना में डूबे छात्र का कुछ पता नहीं लग सका।

स्नान घाट पर नहीं तैनात होती जल पुलिस

यमुना नदी का जलस्तर बढ़ने के बाद भी स्नान घाट पर स्नान पर्व के समय भी मोटरवोट के साथ पीएसी के गोताखोर तैनात नहीं होते हैं। वहीं स्थानीय लोगों का कहना है कि पीएसी के गोताखोर होते तो यमुना में डूबे सुमित को भी बचाया जा सकता था।

Agra News in Hindi (आगरा समाचार), Times now के हिंदी न्यूज़ वेबसाइट -Times Now Navbharat पर। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें।

अगली खबर