फिरोजाबाद में पत्नी बनी जल्लाद! प्रेमी के साथ मिलकर पति को दी खौफनाक मौत, शराब में दिया जहर फिर किया ये..

Firozabad Murder: यूपी के फिरोजाबाद के सिरसागंज में किसान की हत्या उसकी पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की थी। पुलिस ने हत्या का खुलासा करते हुए किसान की पत्नी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है।

Farmer Murder Case
एसएसपी फिरोजाबाद आशीष तिवारी   |  तस्वीर साभार: Twitter
मुख्य बातें
  • फिरोजाबाद पुलिस ने किया किसान की हत्या का पर्दाफाश
  • पुलिस ने किसान की पत्नी और उसके प्रेमी को किया गिरफ्तार
  • अवैध संबंध की वजह से दंपति के बीच रहती थी अनबन

Firozabad Murder Case: फिरोजाबाद पुलिस ने किसान की हत्या का मामला 24 घंटे में पर्दाफाश कर दिया है। पुलिस ने हत्या के आरोप में उसकी पत्नी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार किया है। किसान की हत्या के खुलासे के बाद हर कोई हैरान है। पुलिस ने बताया कि, किसान की पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर किसान की हत्या की थी। फिलहाल पुलिस ने महिला और उसके प्रेमी को कोर्ट में पेश किया, यहां से दोनों को जेल भेज दिया गया। गौरतलब है कि, सिरसागंज थाना इलाके के असवाई गांव में किसान अर्जुन सिंह की मंगलवार को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। 

पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया तो उसमें चौंकाने वाला खुलासा हुआ। रिपोर्ट में मौत की वजह गला दबाना आई। किसान अर्जुन के बेटे प्रवीन ने पिता की हत्या की आशंका जताई और तहरीर देकर पुलिस से कार्रवाई की मांग की। 

किसान की पत्नी के रामदास से थे अवैध संबंध 

एसएसपी फिरोजाबाद आशीष तिवारी ने मामले का खुलासा करने के लिए तीन टीमों का गठन किया। सिरसागंज पुलिस की टीम ने किसान की पत्नी और रामदास निवासी सफारी थाना वैधपुरा जिला इटावा को गिरफ्तार किया। पूछताछ में खुलासा हुआ कि, अर्जुन की पत्नी के रामदास से अवैध संबंध थे। इसी वजह से दंपति के बीच अनबन रहती थी। अर्जुन की पत्नी ने अपने प्रेमी रामदास के साथ मिलकर अपने पति अर्जुन सिंह को रास्ते से हटाने का प्लान तैयार किया।

शराब में मिलाकर पिलाया जहर

प्लान के मुताबिक, 15 और 16 अगस्त की रात में रामदास सिंह अपने साथ जहर लेकर असवाई पहुंचा। जहर अर्जुन सिंह को शराब में मिलाकर पिला दिया। इसे पीने के बाद अर्जुन सिंह बेहोश हो गया। बेहोश होने के बाद रामदास और अर्जुन की पत्नी ने साड़ी से गला दबाकर अर्जुन का कत्ल कर दिया। 

हाथापाई में लगी दोनों को चोट

पुलिस ने बताया कि, मृतक की पत्नी और उसके प्रेमी रामदास ने अर्जुन सिंह को जहरीली शराब पिलाने की कोशिश की, लेकिन पूरी तरह सफलता नहीं मिली। इस पर दोनों ने अर्जुन सिंह के साथ हाथापाई की। बचाव के लिए अर्जुन सिंह ने काफी संघर्ष किया। इस दौरान मृतक की पत्नी और उसके प्रेमी रामदास के हाथ में चोट भी लग गई। पुलिस ने छानबीन के दौरान जब मृतक की पत्नी से चोट की वजह पूछी तो वह कोई जवाब न दे सकी। पुलिस ने घटना में इस्तेमाल एक साड़ी, एक अंगोछा समेत अन्य सामान बरामद कर लिया है। 

Agra News in Hindi (आगरा समाचार), Times now के हिंदी न्यूज़ वेबसाइट -Times Now Navbharat पर। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें।

अगली खबर