लाइव टीवी

Gold price today: सोना-चांदी के दाम में और गिरावट, जानिए 17 जुलाई को क्या है 24 कैरेट, 22 कैरेट का भाव

Updated Jul 17, 2020 | 23:36 IST

Gold Rate Today (गोल्ड रेट आज का) 17 जुलाई 2020 : सोना और चांदी की कीमतों में फिर गिरावट हुई है। जानिए सोने के 24 और 22 कैरेट का भाव तथा साथ में चांदी की कीमत भी।

Loading ...
सोना और चांदी के भाव में और गिरावट (फोटो सौजन्य-Pixabay))
मुख्य बातें
  • रिकॉर्ड ऊंचाई पर चढ़ने के बाद सोना और चांदी की कीमत में लगातार दूसरे दिन गिरावट हुई
  • वायदा बाजार में भी सोना और चांदी की कीमतों में गिरावट हुई
  • 24 कैरेट, 23 कैरेट, 22 कैरेट, 18 कैरेट, 14 कैरेट सोने की कीमतों में भी गिरावट हुई, नीचे जानिए भाव

Gold/silver price today, 17 July 2020 : सोना और चांदी के भाव में लगातार दूसरे दिन गिरावट हुई है। गुरुवार के बाद फिर शुक्रवार (17 जुलाई) को दोनों की कीमतों में गिरावट हुई है। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के मुताबिक शुक्रवार को सोने की कीमत 271 रुपए गिरकर 49,729 रुपए प्रति 10 ग्राम रह गई। पिछले कारोबारी दिन गुरुवार को यह कीमती धातु 50,000 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई थी। वहीं चांदी की कीमत आज 512 रुपए घटकर 53,382 रुपए प्रति किलोग्राम हो गई। गुरुवार को इसकी कीमत 53,894 रुपए प्रति किलो थी। वायदा बाजार में सोना का भाव 23 रुपए गिरकर 48,750 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया जबकि चांदी 335 रुपए लुढ़कर 52,275 रुपए प्रति किलोग्राम हो गई। दूसरी ओर अंतरराष्ट्रीय बाजार में, सोना 1,801.5 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था, जबकि चांदी 19.08 डॉलर प्रति औंस पर थी। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट के मुताबिक भी सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट हुई है। 24 कैरेट और 22 कैरेट सोने की कीमतों में गिरावट हुई है ( ताजा भाव विस्तार से नीचे देख सकते हैं )।

इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट (ibjarates.com) के मुताबिक आज (17 जुलाई) को सोने में 122 रुपए की गिरावट हुई। इसके बाद सोने का भाव 49145 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया। जबकि चांदी की कीमत 345 रुपए गिरकर 51740 प्रति किलो हो गई। 24 कैरेट वाले 10 ग्राम सोने का भाव 49140 रुपए है जबकि 22 कैरेट वाले 10 ग्राम सोने का भाव 45020 रुपए है। नीचे जानिए शुद्धता के हिसाब से सोने का भाव।

धातु शुद्धता कीमत प्रति 10 ग्राम
सोना 999 (24 कैरेट) 49145 रुपए
सोना 995 (23 कैरेट) 48948 रुपए
सोना 916 (22 कैरेट) 45017 रुपए
सोना 750 (18 कैरेट) 36859 रुपए
सोना 585 (14 कैरेट) 28750 रुपए
चांदी 999 51740 रु. किलो

गुड रिटर्न्स के मुताबिक देश के प्रमुख शहरों में 24 कैरेट और 22 कैरेट वाले 10 ग्राम सोने का ताजा भाव

शहर 22 कैरेट का भाव 24 कैरेट का भाव
दिल्ली 47,700 रुपए 48,900 रुपए
मुंबई 47,450 रुपए 48,450 रुपए
कोलकाता 48,220 रुपए 49,800 रुपए
चेन्नई 46,850 रुपए 51,140 रुपए
लखनऊ 47,700 रुपए 48,900 रुपए
पटना 47,450 रुपए 48,450 रुपए
अहमदाबाद 47,640 रुपए 49,120 रुपए
सूरत 47,640 रुपए 49,120 रुपए
बड़ौदा 47,640 रुपए 49,120 रुपए
जयपुर 47,700 रुपए 48,900 रुपए
नागपुर 47,450 रुपए 48,450 रुपए
पुणे 47,450 रुपए 48,450 रुपए
नासिक 47,450 रुपए 48,450 रुपए
चंडीगढ़ 47,000 रुपए 49,040 रुपए
भूवनेश्वर 46,850 रुपए 51,140 रुपए
चांदी का भाव 52300 रु. किलो  

इंदौर में सोना-चांदी के भाव में भी कमी

इंदौर के स्थानीय सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोना 150 रुपए प्रति 10 ग्राम व चांदी के भाव में 300 रुपए प्रति किलोग्राम की कमी हुई। हाजिर व्यापार में सोना ऊंचे में 50400, नीचे में 50350 रुपए प्रति 10 ग्राम और चांदी ऊंचे में 51400 एवं नीचे में 51175 रुपए प्रति किलोग्राम बिकी। कीमती इन धातुओं के औसत भाव (बिना जीएसटी) इस प्रकार रहे। सोना 50375 रुपए प्रति 10 ग्राम। चांदी 51300 रुपए प्रति किलोग्राम। चांदी सिक्का 625 रुपए प्रति नग।

सोना वायदा कीमतों में भी गिरावट

कमजोर हाजिर मांग के कारण कारोबारियों ने अपने सौदों की कटान की जिससे वायदा बाजार में शुक्रवार को सोना 0.05% की गिरावट के साथ 48,750 रुपए प्रति 10 ग्राम रह गया। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में अगस्त महीने में डिलीवरी सोना कॉन्ट्रैक्ट की कीमत 23 रुपए यानी 0.05% की गिरावट के साथ 48,750 रुपए प्रति 10 ग्राम रह गई। इसमें 8,473 लॉट के लिए कारोबार हुआ। सोना के अक्टूबर महीने में डिलीवरी वाले कॉन्ट्रैक्ट की कीमत 36 रुपए यानी 0.07%  की गिरावट के साथ 48,894 रुपए प्रति 10 ग्राम रह गई। इसमें 11,248 लॉट के लिए कारोबार हुआ। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर, न्यूयॉर्क में सोना 0.35% की गिकर के साथ 1,807.40 डॉलर प्रति औंस रह गया।

चांदी वायदा कीमतों में भी गिरावट

कमजोर हाजिर मांग के कारण कारोबारियों ने अपने सौदों के आकार को घटाया जिससे वायदा कारोबार में शुक्रवार को चांदी की कीमत 335 रुपए की गिरावट के साथ 52,275 रुपए प्रति किग्रा रह गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में चांदी के सितंबर महीने में डिलीवरी वाले कॉन्ट्रैक्ट की कीमत 335 रुपए या 0.64% की गिरावट के साथ 52,275 रुपए प्रति किग्रा रह गई जिसमें 14,954 लॉट के लिए कारोबार हुआ। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर, न्यूयॉर्क में, चांदी की कीमत 0.64 % प्रतिशत की गिरावट के साथ 19.64 डॉलर प्रति औंस रह गई।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Business News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।