लाइव टीवी

अमूल ने अपने मक्खन अंदाज में दी धोनी को विदाई, कहा- ओ राही, ओ माही तू कभी ना रुका हार के...  

Updated Aug 16, 2020 | 16:20 IST

Amul's farewell for MS Dhoni: अमूल ने अपने रोचक अंदाज में टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास का ऐलान करने के बाद स्पेशल विदाई दी है।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspTwitter
महेंद्र सिंह धोनी( साभार अमूल)
मुख्य बातें
  • 15 अगस्त की शाम 19:29 बजे धोनी ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया
  • 16 साल लंबे क्रिकेट करियर में धोनी ने भारतीय क्रिकेट को बतौर खिलाड़ी और कप्तान बुलंदियों पर पहुंचा दिया
  • उन्हें क्रिकेट की दुनिया में हमेशा कैप्टन कूल और मैच फिनिशर के रूप में याद किया जाएगा

नई दिल्ली: टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने 15 अगस्त को अचानक अपने जाने माने और अप्रत्याशित अंदाज में संन्यास का ऐलान कर दिया। हर किसी ने चहेते कप्तान को अपने अपने अंदाज में याद किया और भारतीय क्रिकेट को गौरव के कई बेहतरीन पल देने के लिए भी धन्यवाद दिया। ऐसे में हर गतिविधि पर अपनी नजर रखने वाले डेरी ब्रांड अमूल ने अपने स्पेशल मक्खन अंदाज में धोनी की विदाई दी है।

रविवार को धोनी के लिए स्पेशल तस्वीर अमूल ने साझा की है। उसमें धोनी अपनी आईकॉनिक 7 नंबर की जर्सी पहने दिख रहे हैं। उसमें  ओ राही, ओ माही तू कहीं ना रूका हार के! कैप्शन दिया है।

इससे पहले शनिवार को अमूल के धोनी के लिए स्पेशल वीडियो जारी किया था। उस वीडियो में धोनी के साथ उनके चहते खिलाड़ी रहे सुरेश रैना को भी जगह मिली है। सुरेश रैना ने भी धोनी के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास का ऐलान करने के बाद अपने संन्यास की घोषणा भी कर दी। उन्होंने कहा कि मैं भी आपकी इस यात्रा में साथ हूं। 

अमूल ने धोनी के लिए जो वीडियो बनाया है उसमें उन्होंने 16 साल लंबे करियर में धोनी की उपलब्धियों से जुड़े कई पलों को शामिल किया है। अमूल ने जब जब धोनी की उपलब्धियों को अपने अंदाज में उकेरा था उन सभी पलों को उसी अंदाज में कोलाज वीडियो के रूप में जारी किया है। किसी एक तस्वीर की के जरिए धोनी को विदाई दे पाना अमूल के लिए असंभव सा काम था। ऐसे में अमूल ने नए अंदाज में धोनी की तरह अनहोनी को होनी कर दिखाया है। अमूल ने धोनी को भविष्य में नई पारी के लिए भी अपनी ओर से शुभकामनाएं दी हैं। 

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | क्रिकेट (Cricket News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल