लाइव टीवी

इस खिलाड़ी ने तोड़ दिया था 16 साल के सचिन तेंदुलकर का सपना, आज बन सकता था सबसे बड़ा रिकॉर्ड

Updated Feb 12, 2021 | 07:10 IST

Sachin Tendulkar, Cricket Throwback 12 February: 31 साल पहले क्रिकेट इतिहास में आज का दिन बेहद खास बना सकते थे सचिन तेंदुलकर लेकिन कुछ ऐसा हुआ जिससे वो चूक गए।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspAP, File Image
सचिन तेंदुलकर

नई दिल्लीः अगर क्रिकेट जगत में कोई ऐसा खिलाड़ी रहा है जिसने सबसे बड़े व सबसे ज्यादा रिकॉर्ड अपने नाम किए, तो वो महान पूर्व भारतीय खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर ही थे। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के तमाम बड़े आंकड़े अपने नाम कर चुके सचिन तेंदुलकर करियर के शुरुआत में एक ऐसा रिकॉर्ड अपने नाम कर सकते थे जो आज तक कोई नहीं बना पाया लेकिन 31 साल पहले आज ही का वो दिन था जब सचिन उस रिकॉर्ड से चूक गए थे।

बात फरवरी 1990 की है। भारतीय टीम न्यूजीलैंड दौरे पर गई थी और सचिन तेंदुलकर उस समय सिर्फ 16 साल के थे। सचिन ने उस समय तक करियर में कोई बड़ी पारी नहीं खेली थी। उस मैच की पहली पारी में जब भारतीय टीम बल्लेबाजी करने उतरी तब सचिन तेंदुलकर छठे स्थान पर बैटिंग करने उतरे थे और तभी वो एक बड़े रिकॉर्ड से चूक गए।

बस 12 रन से चूक गए

सचिन तेंदुलकर ने उस पारी में 88 रन बना लिए थे। उन्होंने 266 गेंदों तक संघर्ष करने के बाद 88 रन बनाए थे और वो अपने पहले टेस्ट शतक से सिर्फ 12 रन दूर थे। लेकिन डैनी मॉरिसन ने सचिन को जॉन राइट के हाथों कैच करा दिया। सचिन को पवेलियन लौटना पड़ा और वो अपने पहले टेस्ट शतक से चूक गए।

बना सकते थे ये खास रिकॉर्ड

सचिन तेंदुलकर अगर उस दिन शतक जड़ देते तो वो टेस्ट शतक जड़ने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बन जाते। आज तक कोई भी खिलाड़ी 16 साल की उम्र में टेस्ट शतक नहीं जड़ पाया है, यानी अगर सचिन उस दिन 100 पूरा कर लेते तो आज तक उनका रिकॉर्ड कायम रहता। सचिन ने फिर उसी साल अगस्त में 17 वर्ष 107 दिन की उम्र में मैनचेस्टर में इंग्लैंड के खिलाफ अपना पहला टेस्ट शतक जड़ा।

इनके नाम है सबसे कम उम्र में टेस्ट शतक जड़ने का रिकॉर्ड (टॉप-5)

1. मोहम्मद अशरफुल (बांग्लादेश) - उम्र- 17 वर्ष 61 दिन (2001 में श्रीलंका के खिलाफ)

2. मुश्ताक मोहम्मद (पाकिस्तान) - उम्र - 17 वर्ष 78 दिन (1961 में भारत के खिलाफ)

3. सचिन तेंदुलकर (भारत) - उम्र - 17 वर्ष 107 दन (1990 में इंग्लैंड के खिलाफ)

4. हैमिल्टन मसाकाद्जा (जिम्बाब्वे) - उम्र- 17 वर्ष 352 दिन (2001 में हरारे के खिलाफ)

5. इमरान नजीर (पाकिस्तान) - उम्र - 18 वर्ष 154 दिन (2000 में वेस्टइंडीज के खिलाफ)

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | क्रिकेट (Cricket News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल