लाइव टीवी

सोशल मीडिया पर खूब धूम मचा रही हैं ग्लेन मैक्सवेल की मंगेतर विनी, ये हैं उनकी 10 PHOTOS

Updated Jul 30, 2020 | 14:19 IST

PICS,Glenn Maxwell's fiance Vini: धुरंधर ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल ने बुधवार को अपनी सगाई का ऐलान कर दिया। उनकी मंगेतर विनी कौन हैं और सोशल मीडिया पर वो कितना एक्टिव हैं, आइए तस्वीरों से जानते हैं।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
Glenn Maxwell with Fiance Vini
मुख्य बातें
  • ग्लेन मैक्सवेल ने किया सगाई का ऐलान
  • मेलबर्न की रहने वाली हैं भारतीय मूल की विनी रमन
  • इंस्टाग्राम पर खूब पसंद की जाती रही हैं विनी की तस्वीरें

नई दिल्लीः ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम के शानदार व अनुभवी 31 वर्षीय ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल की जिंदगी में इन दिनों सब कुछ बहुत जल्दी-जल्दी होता नजर आ रहा है। कुछ समय पहले तो वो ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर रहे थे, फिर अचानक उनका फॉर्म खराब हुआ, उसके बाद खबर आई कि वो क्रिकेट से ब्रेक ले रहे हैं क्योंकि मानिसक रूप से उन्हें थोड़ी समस्या थी। फिर वो अचानक बिग बैश लीग में लौटते हैं और धुआंधार अंदाज में बल्लेबाजी करके फिर से छा जाते हैं। और अब उन्होंने 26 वर्षीय विनी रमन से अपनी सगाई का ऐलान कर दिया।

ग्लेन मैक्सवेल ने बुधवार को विनी रमन के साथ सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीर जारी करते हुए सगाई का ऐलान किया। इसके बाद से उनके फैंस व दिग्गज खिलाड़ियों द्वारा बधाई संदेशों की बौछार जारी है। मैक्सवेल की मंगेतर विनी भारतीय मूल की हैं और वो ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न में रहती हैं। ग्लेन मैक्सवेल भी बिग बैश लीग में मेलबर्न स्टार्स टीम का ही हिस्सा हैं और इस बार उनकी टीम फाइनल में भी पहुंची थी।

विनी और मैक्सवेल की मुलाकात 2017 में हुई थी और तब से वे डेटिंग कर रहे हैं। विनी एक फार्मासिस्ट (Pharmacist) हैं। इंस्टाग्राम पर विनी काफी एक्टिव रहती हैं और वो काफी फैशनेबल भी हैं। इंस्टाग्राम पर उनके तकरीबन 38 हजार फॉलोअर हैं और उनकी तस्वीरों को काफी पसंद भी किया जाता है।

देखिए सोशल मीडिया पर विनी की 10 फोटोज जिनको खूब पसंद किया गया है

विनी रमन आए दिन अपनी सेल्फी भी लेकर इंस्टाग्राम पर पोस्ट करती रहती हैं।

ग्लेन मैक्सवेल ने हाल ही में अपने बाएं हाथ की कोहनी की सर्जरी कराई है, इसी वजह से वो ऑस्ट्रेलिया के मौजूदा दक्षिण अफ्रीका दौरे में टीम का हिस्सा नहीं हैं। हालांकि वो जल्द ही फैंस को आईपीएल-2020 में खेलते नजर आ सकते हैं।

मैक्सवेल को इस बार की आईपीएल नीलामी में किंग्स इलेवन पंजाब ने 10.75 करोड़ रुपये में खरीदा है और बिग बैश लीग के शानदार फॉर्म के बाद पंजाब की टीम भी चाहेगी कि उनका ये धाकड़ ऑलराउंडर जरूर आगामी इंडियन प्रीमियर लीग सत्र में फिर होकर खेलता नजर आए।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | क्रिकेट (Cricket News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल