लाइव टीवी

फिटनेस के दीवाने हैं विराट कोहली, आज भी इस डिश को देखकर आ जाता है मुंह में पानी

Updated Apr 30, 2022 | 15:38 IST

Virat Kohli : भारतीय टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली अपनी फिटनेस को लेकर काफी माने जाते है। उन्होंने अपनी फिटनेस के जरिए भारतीय ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया के क्रिकेटरों के लिए मिसाल कायम की है। लेकिन उसके लिए विराट को खान-पान को लेकर काफी समझौते करने पड़े। लेकिन एक डिश ऐसी है, जिसे देखकर आज भी विराट के मुंह में पानी आ जाता है। इस डिश का नाम छोले भटूरे है, जिसे विराट बड़े चाव से खाते हैं।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspTwitter
Virat kohli
मुख्य बातें
  • दिल्ली के रहने वाले हैं भारतीय टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली
  • विराट को दुनिया के सबसे फिट क्रिकेटरों में शुमार किया जाता है
  • कोहली को राजौरी गार्डन के छोले भटूरे बहुत पसंद है

Virat Kohli : पूर्व कप्तान विराट कोहली की बेहतरीन फिटनेस आज युवाओं के लिए आदर्श है। भारत के युवा क्रिकेटर विराट को देखकर उनकी जैसी फिटनेस हासिल करने के लिए जी-तोड़ मेहनत करते हैं। हालांकि विराट इस तरह की लीन बॉडी हासिल करने के लिए जिम में ना सिर्फ घंटों मेहनत करते हैं बल्कि अपने खान-पान को लेकर भी काफी सतर्क रहते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि विराट बहुत फूडी भी हैं।

राजौरी गार्डन की ये डिश है पसंद 

विराट ने एक इंटरव्यू के दौरान अपने खान—पान की आदतें और अपनी पसंदीदा डिश के बारे में बताया। जब विराट से पूछा गया कि अगर एक दिन के लिए उन्हें डाइट से हटकर कुछ खाने की छूट मिल जाए तो वह कौन सी डिश खाना पसंद करेंगे। इस पर विराट के चेहरे पर चमक आ गई। विराट ने तुरंत कहा, इसमें कोई दो राय नहीं कि यदि मुझे एक दिन के लिए डाइट से अलग कुछ खाने के लिए मिले तो मैं 110 फीसदी राजौरी गार्डन में स्थित राम के छोले भटूरे खाना पसंद करूंगा। विराट ने कहा कि मैं छोले भटूरे मगाऊंगा नहीं बल्कि मैं खुद लेने के लिए जाऊंगा।

दुकान पर ही खाना पसंद

विराट ने कहा कि मुझे छोले भटूरे दुकान पर जाकर खाना पसंद है। उन्होंने कहा, घर आते-आते  भटूरे बासी रोटी की तरह हो जाते हैं। लेकिन मुझे तो ताजा-ताजा भटूरे अंगुली से फोड़ते हुए, प्याज और पुदीने की चटनी के साथ हाथों से तोड़ते हुए खाना पसंद है। विराट ने कहा कि जब वह छोटे थे, तब अकसर इन छोले भटूरे का मजा लिया करते थे। 

फिट रहने के लिए लेते हैं ये चीजें

विराट को अफसोस है कि फिटनेस बनाए रखने के लिए वह अभी छोले भटूरे का मजा नहीं ले पाते। फिट रहने के लिए विराट काफी मशक्कत करते हैं और इन चीजों का सेवन करते हैं। विराट ने कहा वह दो कप कॉफी के अलावा दाल और किनोवा लेते हैं। इसके अलावा, बहुत सारी सब्जियां, अंडे और डोसा खाना पसंद करते हैं। यही नहीं, वह बादाम और प्रोटीन बार भी खाते हैं। खास बात यह है कि विराट को चाइनीज डिश भी काफी पसंद हैं। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें IPL 2022 News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।