लाइव टीवी

Unnao Case: उन्नाव केस में यूपी पुलिस को बड़ी कामयाबी, प्रेम प्रस्ताव ठुकराने पर आरोपी ने दिया था जहर

Updated Feb 19, 2021 | 20:28 IST

Unnao Case: उन्नाव केस में यूपी पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है जिसमें एक नाबालिग है। पुलिस का कहना है कि एक तरफा संबंध की वजह से इस कांड को अंजाम दिया गया।

Loading ...
उन्नाव के एक खेत में तीन लड़कियां बेहोशी की हालत में मिलीं थीं
मुख्य बातें
  • उन्नाव के बबुरहा गांव के खेत से बेहोशी की हालत में तीन नाबालिग लड़कियां मिली थीं।
  • प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर दो लड़कियों को मृत घोषित किया गया
  • एक नाबालिग लड़की का कानपुर के रिजेंसी अस्पताल में इलाज चल रहा है।

लखनऊ। उन्नाव केस में इस समय ही बड़ी खबर यह है कि दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के मुताबिक एक आरोपी विनय ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। लखनऊ रेंज की आईजी लक्ष्मी सिंह ने बताया कि आरोपी विनय का खेत और पीड़िता का खेत एक दूसरे के आस पास था। आरोपी विनय पीड़ित के गांव के पास का था और वो भी अपनी खेत की देखभाल के लिए आता था। आने जाने के क्रम में उसे तीनों में से एक लड़की के साथ प्रेम हो गया। आरोपी ने एक पीड़िता से मोबाइल नंबर मांगा लेकिन ऐसा नहीं होने पर वो नाखुश हो गया। पुलिस का कहना है कि आरोपी एक ही लड़की को मारना चाहता था। लेकिन कीटनाशक पानी को दोनों लड़कियों ने पी लिया। 

एक तरफा था प्रेम संबंध
यूपी पुलिस का कहना है कि नफरत की आग में जल रहे आरोपी ने मृतक लड़की को जान से मारने की कोशिश की। आरोपी ने कीटनाशक दवा को पानी में मिलाया। लड़कियों ने एक दुकान से नमकीन खरीदा और खेत पर चली गई। नमकीन खाने के बाद विनय द्वारा लाए गए पानी को पी लिया। पानी में कीटनाशक मिला और उसका असर लड़कियों पर दिखाई देना लेगा। मुंह से झाग निकलते देख दोनों आरोपी घबरा गए और इधर उधर भागने लगे। पुलिस का कहना है कि जिस लड़की से वो प्यार करता था वो इस समय कानपुर के अस्पताल में भर्ती है।

मोबाइल नंबर ना मिलने से नाराजगी बढ़ी
पुलिस का कहना है कि आरोपी और नाबालिग लड़कियों में से एक के साथ अच्छी दोस्ती हो गई थी। खेतों में बैठकर वो आपस में बात करते थे। एक समय के बाद आरोपी और एक लड़की में निकटता बढ़ गई। लेकिन लड़की को आरोपी को प्रेम प्रस्ताव नागवार गुजरा। दरअसल आरोपी उससे मोबाइल नंबर मांग रहा था। लेकिन जब लड़की ने इंकार कर दिया तो वो ईर्ष्या की आग में जलने लगा। आरोपी ने कीटनाशक को पानी में मिलाया जिसे तीनों लड़कियों ने पी लिया था। 

  1. आरोपी ने एक लड़की से मोबाइल नंबर मांगा था। लेकिन एक लड़की ने आरोपी को नंबर नहीं लिया।
  2. आरोपी विनय ऊर्फ लंबू ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है
  3. प्रेम संबंधी प्रस्ताव को इंकार करने से जुर्म को अंजाम दिया है
  4. आरोपी एक लड़की को मारना चाहता था, लेकिन दो और लड़कियों ने कीटनाशक पी लिया।
  5. जहरीला पानी पीते ही मुंह से झाग आए।

बबुरहा गांव के खेत में बेहोश मिली थीं लड़कियां
बता दें कि उन्नाव के बबुरहा गांव में तीन नाबालिग लड़कियां बेहोश मिलीं थीं। दो लड़कियों की मौत अस्पताल ले जाते समय हो गई थी। जबकि तीसरे का इलाज कानपुर के रिजेंसी अस्पताल में जारी है। उन्नाव केस की जांच के लिए यूपी पुलिस की 6 टीमें लगी हुईं थीं। पुलिस ने शुक्रवार को जब स्निफर डॉग की मदद ली तो हर कोई दंग था। दरअसल स्निफर डॉग बार बार एक ही दुकान पर जा रहा था। बताया जा रहा है कि लड़कियों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में चिप्स की जानकारी सामने आई थी और ऐसी संभावना जताई गई कि उन्हें जहर दिया है।