लाइव टीवी

AHSEC Assam Board HS 12th Result 2022 : आज जारी होंगे असम 12वीं के रिजल्ट, ऐसे करे चेक

नीलाक्ष सिंह | Senior Correspondent
Updated Jun 27, 2022 | 08:25 IST

AHSEC Assam Board HS 12th Result 2022 : असम एचएस परिणाम 2022 की तारीख और समय की घोषणा कर दी गई है। असम 12वीं एएचएसईसी परिणाम 2022 आज, 27 जून, 2022 को जारी किया जाएगा। छात्र अपने कक्षा 12वीं के असम बोर्ड के परिणाम सुबह 9 बजे से यहां दिए गए वेबसाइट से देख सकेंगे...

Loading ...
असम 12वीं रिजल्ट 2022
मुख्य बातें
  • असम 12वीं के रिजल्ट आज जारी होने जा रहे हैं।
  • एएचएसईसी परिणाम सुबह 9 बजे से देख सकेंगे
  • 2 लाख से अधिक छात्रों का इंतजार होगा खत्म

AHSEC Assam Board HS 12th Result 2022 : Assam Higher Secondary Education Council, AHSEC आज सुबह 9 बजे रिजल्ट जारी करने वाला है। मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के आधिकारिक ट्वीट के अनुसार, असम HS परिणाम 2022 की तारीख, समय से पहले ही घोषित कर दी है। एक बार असम एचएस परिणाम 2022 जारी होने के बाद, छात्र इन रिजल्ट्स को resultsassam.nic.in/, ahsec.assam.gov पर ऑनलाइन देख सकेंगे।

असम हायर सेकेंडरी एजुकेशन काउंसिल, AHSEC द्वारा असम 12वीं के रिजल्ट जारी होते ही यहां डायरेक्ट लिंक दिया जाएगा, जिसके माध्यम से आप महज एक क्लिक से परिणाम देख सकेंगे। रिजल्ट लिंक ठीक 9 बजे एक्टिव होगा।

2 लाख से अधिक छात्र उपलब्ध कराए जाने वाले लिंक के माध्यम से अपने असम एचएस 12वीं परिणाम 2022 की जांच कर सकेंगे। सभी को सलाह दी जाती है कि कृपया इन परिणामों के बारे में अधिक अपडेट के लिए यहां और आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें।

Ahsec assam board hs 12th result 2022 live update

Assam Board HS 12th Result 2022 - ऐसे देखें असम 12वीं का रिजल्ट

  • छात्र resultsassam.nic.in/ पर जाएं।
  • यहां Intermediate Certificate Examination Results 2022, Assam is now available नाम का टेक्स्ट दिखाई देगा, इस पर क्लिक करें ​अब दोबारा से इसी तरह का लिंक दिखाई देगा, यहां क्लिक करें और रिजल्ट पेज खुल जाएगा।
  • यहां क्रेडिंशियल डालने के बाद सबमिट पर क्लिक करते ही रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा।
     

असम एचएस परिणाम 2022 के छात्र कृपया ध्यान दें कि इन 12वीं बोर्ड परीक्षाओं में उत्तीर्ण होने के लिए, उन्हें प्रत्येक विषय में कम से कम 30% अंक प्राप्त करने की आवश्यकता है। यदि छात्र एक से दो विषय में न्यूनतम अंक या पासिंग मार्क्स नहीं ला पाते हैं तो ऐसे में उन्हें कंपार्टमेंट परीक्षा देने का मौका मिलेगा, जिसकी जानकारी रिजल्ट जारी होने के बाद दी जाती है।

असम, एएचएसईसी 12वीं एचएस परिणाम 2022 चेक करने के लिए जल्द ही रिजल्ट लिंक को एक्टिव कर दिया जाएगा।

Read More - जारी हो चुका है यूजीसी नेट एग्जाम का डेट शेड्यूल, 8 जुलाई से परीक्षा शुरू