लाइव टीवी
  • Hindi News
  • Education
  • rbse 10th result 2023 live rajasthan board 10th result to be aanounced at rajeduboard rajasthan gov in bser exam in
Live Blog

RBSE Rajasthan Board 10th Result 2023 Live: राजस्थान बोर्ड 10वीं में 90.49 फीसदी परीक्षार्थी पास, बेटियों ने एक बार फिर मारी बाजी

Updated Jun 02, 2023 | 01:49 PM IST

RBSE 10th Result 2023, Rajasthan Board 10th result, rajeduboard.rajasthan.gov.in bser-exam.in Live Updates: माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, अजमेर आज दोपहर ठीक 1 बजे कक्षा 10वीं का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। परीक्षा परिणाम घोषित होने के बादआधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in, rajresults.nic.in पर चेक किया जा सकता है। छात्र यहां रोल नंबर वाइज अपना परिणाम चेक कर सकेंगे। राजस्थान बोर्ड मार्कशीट चेक करने के लिए स्टूडेंट्स को रोल नंबर और रोल कोड की जरूरत पड़ेगी।

Loading ...
RBSE 10th Result 2023

RBSE 10th Result 2023, Rajasthan Board 10th result, rajeduboard.rajasthan.gov.in bser-exam.in Live Updates: माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, अजमेर आज दोपहर ठीक 1 बजे कक्षा 10वीं का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। परीक्षा परिणाम घोषित होने के बादआधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in, rajresults.nic.in पर चेक किया जा सकता है। प्रदेश के शिक्षा मंत्री बुलाकी दास कल्ला ने राजस्थान बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जारी किया। छात्र यहां रोल नंबर वाइज अपना परिणाम चेक कर सकेंगे। राजस्थान बोर्ड मार्कशीट चेक करने के लिए स्टूडेंट्स को रोल नंबर और रोल कोड की जरूरत पड़ेगी। 

RBSE Rajasthan 10th Result 2023 Live Direct Link ! RBSE 10th Result 2023

सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट - rajresults.nic.in या फिर rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाएं।
इसके बाद आरबीएसई के कक्षा 10वीं का रिजल्ट 2023 लिंक को क्लिक करें।
राजस्थान बोर्ड के रोल नंबर को दर्ज करें और सब्मिट के बटन को क्लिक करें।
यहां से राजस्थान बोर्ड यानी आरबीएसई 10वीं रिजल्ट 2023 आपकी स्क्रीन पर दिखेगा।

Jun 02, 2023  |  01:49 PM (IST)
Rajasthan Board 10th Result 2023 LIVE - मार्कशीट में होगी ये जानकारी

राजस्थान बोर्ड रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। इसमें स्कूल कोड, सेंटर कोड, स्टडेंट टाइप, इनरोलमेंट नंबर, रोल नंबर, एप्लीकेशन नंबर, पिता का नाम, माता का नाम, स्टूडेंट का नाम, जन्मतिथि, मार्क्स और रिजल्ट स्टेटस सहित अन्य जरूरी जानकरी दी होगी।

Jun 02, 2023  |  01:39 PM (IST)
Rajasthan Board 10th Result 2023: उत्तीर्ण छात्रों की संख्या

पंजीकृत छात्रों की संख्या: 1066270
उपस्थित हुए छात्रों की संख्या: 1041373
पास हुए छात्रों की संख्या: 942360

Jun 02, 2023  |  01:22 PM (IST)
RBSE 10th Result 2023 Live: रेगुलर स्टूडेंट्स का रिजल्ट 

राजस्थान बोर्ड 10 वीं में रेगुलर स्टूडेंट्स का रिजल्ट 90.59 फीसदी और प्राइवेट स्टूडेंट्स का रिजल्ट 30.63 फीसदी रहा।

Jun 02, 2023  |  01:12 PM (IST)
RBSE 10th Result 2023 Live: राजस्थान बोर्ड 10वीं रिजल्ट की मार्कशीट डाउनलोड करें

स्‍टेप 1: rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाएं।
स्‍टेप 2: सेकेंडरी रिजल्ट पर क्लिक करें। अपना रोल नंबर डालें और सब्‍मिट पर क्लिक करें।
स्‍टेप 3: रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर खुल जाएगा, इसे चेक करें।
स्‍टेप 4: छात्र यहां से अपनी ऑनलाइन मार्कशीट डाउनलोड कर सकेंगे।

Jun 02, 2023  |  01:11 PM (IST)
Rajasthan Board 10th Result 2023 LIVE - एसएमएस पर ऐसे देखें रिजल्ट

राजस्थान बोर्ड 10वीं परीक्षा का रिजल्ट एसएमएस पर देखने के लिए स्टूडेंट्स को RJ10 टाइप करके 5676750 या 56263 पर भेजना होगा। इसके बाद आपका नंबर मोबाइल स्क्रीन पर आ जाएगा।

Jun 02, 2023  |  12:57 PM (IST)
Rajasthan Board 10th Result 2023: फेल छात्र क्या करें

जो छात्र एक या दो विषयों में न्यूनतम अंक प्राप्त करने में फेल रहते हैं, वे स्क्रूटनी प्रक्रिया के लिए आवेदन कर सकते हैं क्योंकि बोर्ड कोई सप्लीमेंट्री परीक्षा आयोजित नहीं करेगा।

Jun 02, 2023  |  12:55 PM (IST)
RBSE 10th Result 2023 Live : राजस्थान बोर्ड 10वीं के टॉपर्स को देगा स्कॉलरशिप

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड मुख्य परीक्षा में उच्चतम अंक प्राप्त करने वाले परीक्षार्थियों को स्कॉलरशिप देता है। बोर्ड द्वारा सीनियर सेकेंडरी के प्रतिभावान परीक्षार्थियों को तीन वर्ष तक प्रतिमाह 500 रुपये छात्रवृति दिये जाने का प्रावधान है।

Jun 02, 2023  |  12:52 PM (IST)
RBSE Rajasthan Board 10th Result 2023: इस लिंक पर आएगा रिजल्ट

राजस्थान बोर्ड 10वीं कक्षा का परिणाम बोर्ड की वेबसाइट www.rajeduboard.rajasthan.gov.in पर भी उपलब्ध होगा।

Jun 02, 2023  |  12:49 PM (IST)
RBSE Rajasthan Board 10th Result 2023: कितने परीक्षार्थियों को रिजल्ट का इंतजार

माध्यमिक व व्यावसायिक शिक्षा परीक्षा के लिए 10 लाख 66 हजार 300 तथा प्रवेशिका परीक्षा के लिए 7134 परीक्षार्थी  पंजीकृत किये गये हैं। 

Jun 02, 2023  |  12:45 PM (IST)
IAS कानाराम को फिर मिली माध्यमिक बोर्ड की जिम्मेदारी

IAS कानाराम को माध्यमिक शिक्षा बीकानेर का निदेशक बनाया गया है। गौरव अग्रवाल माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के निदेशक थे, अब उनको कृषि एवं पंचायती राज विभाग जयपुर आयुक्त बनाया गया है। गौरव से पहले कानाराम ही माध्यमिक शिक्षा बीकानेर के निदेशक थे। गहलोत सरकार ने कानाराम को फिर से माध्यमिक शिक्षा विभाग की जिम्मेदारी दी है। 

Jun 02, 2023  |  12:36 PM (IST)
Rajasthan Board 10th Result: एक बजे जारी होगा रिजल्ट

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बार्ड की वर्ष-2023 की माध्यमिक, माध्यमिक व्यावसायिक शिक्षा, प्रवेशिका परीक्षा का परीक्षा परिणाम 1 बजे घोषित किया जायेगा। 

Jun 02, 2023  |  12:32 PM (IST)
RBSE Rajasthan Board 10th Result 2023: पिछली बार 82.89 प्रतिशत रहा था रिजल्ट

राजस्थान के शिक्षा मंत्री बुलाकी दास कल्ला जयपुर के शिक्षा संकुल से राजस्थान बोर्ड 10वीं कक्षा का रिजल्ट जारी करेंगे। अब से कुछ देर बार परिणाम घोषित कर दिया जाएगा। पिछली बार 82.89 प्रतिशत रहा था 10वीं का रिजल्ट।  

Jun 02, 2023  |  12:25 PM (IST)
Rajasthan Board 10th Result, एसएमएस के जरिए देखें राजस्थान बोर्ड 10वीं रिजल्ट

- अपने मोबाइल फोन पर मैसेजिंग ऐप खोलें।

- इसके बाद 'RBSE10' टाइप करें और उसके बाद एक स्पेस दें।

- स्पेस के बाद अपना रोल नंबर डालें।

- सटीकता के लिए दर्ज की गई जानकारी को सत्यापित करें।

- संदेश को 5676750 या 56263 पर भेजें।

- आरबीएसई प्रणाली से प्रतिक्रिया की प्रतीक्षा करें।

- आपको अपने आरबीएसई कला परिणाम 2023 वाला एक एसएमएस प्राप्त होगा।

Jun 02, 2023  |  12:20 PM (IST)
Rajasthan Board 10th Result 2023 LIVE - शिक्षा मंत्री करेंगे घोषणा

राजस्थान बोर्ड 10वीं रिजल्ट की घोषणा जल्द ही जारी किया जाएगा। बता दें कि नतीजे शिक्षा मंत्री बीडी कल्ला द्वारा एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में जारी किए जाएंगे। इसके बाद ही रिजल्ट लिंक वेबसाइट पर एक्टिव की जाएगी।

Jun 02, 2023  |  12:13 PM (IST)
Rajasthan Board 10th Result 2023 LIVE - वेबसाइट कर लें नोट

राजस्थान बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन 10वीं रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट rajresults.nic.inऔर rajeduboard.rajasthan.gov.inपर जारी करने जा रहा है। स्टूडेंट्स रोल नंबर दर्ज करके अपने नतीजे देख सकेंगे।

Jun 02, 2023  |  11:34 AM (IST)
Rajasthan Board 10th Result 2023 LIVE - कब हुई राजस्थान बोर्ड 10वीं परीक्षा

राजस्थान बोर्ड 10वीं की परीक्षा 16 मार्च से 11 अप्रैल तक आयोजित की गई थी। इस परीक्षा में शामिल लाखों स्टूडेंट्स का इंतजार अब खत्म होने वाला है। बोर्ड अगले सप्ताह 10वीं के नतीजे घोषित कर देगा। स्टूडेंट्स वेबसाइट पर रोल नंबर दर्ज करके नतीजे देख सकेंगे।

Jun 02, 2023  |  11:27 AM (IST)
Rajasthan Board 10th Result 2023 LIVE - कब और कहां मिलेगी मार्कशीट

राजस्थान बोर्ड 10वीं की ओरिजनल मार्कशीट के लिए स्टूडेंट्स को कुछ दिन इंतजार करना होगा क्योंकि यह संबंधित स्कूल की तरफ से वितरित की जाएगी। हालांकि, हाईस्कूल रिजल्ट जारी होने के बाद बोर्ड की वेबसाइट से प्रोविजनल मार्कशीट डाउनलोड की जा सकती है।

Chandrayaan 3