लाइव टीवी
  • Hindi News
  • Education
  • maharashtra ssc result 2023 live MSBSHSE 10th results timing declared toppers list direct link mahresult nic in hscresult mkcl org
Live Blog

MSBSHSE Maharashtra 10th ssc Result 2023: महाराष्ट्र बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जारी, 93.83 फीसदी नतीजे, कोंकण रीजन बेहतर

Updated Jun 02, 2023 | 01:46 PM IST

Maharashtra 10th ssc Result 2023 , hscresult.mkcl.org, mahresult.nic.in, MSBSHSE 10th results: महाराष्ट्र स्टेट बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एंड हायर सेकेंडरी एजुकेशन यानी महाराष्ट्र बोर्ड ने प्रेस वार्ता के माध्यम से 10वीं का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। जिन छात्रों ने यह परीक्षा दी थी वे आधिकारिक वेबसाइट - mahahsscboard.in और mahresult.nic.in से नतीजे देख सकते हैं। इस बार कुल 93.83 फीसदी स्टूडेंट्स को सफलता मिली है।

Loading ...
Maharashtra 10th ssc Result 2023 Live

Maharashtra 10th ssc Result 2023 , hscresult.mkcl.org, mahresult.nic.in, MSBSHSE 10th results: महाराष्ट्र स्टेट बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एंड हायर सेकेंडरी एजुकेशन यानी महाराष्ट्र बोर्ड ने प्रेस वार्ता के माध्यम से 10वीं का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। इस बार कुल 93.83 फीसदी स्टूडेंट्स को सफलता मिली है। कुछ देर बार महाराष्ट्र बोर्ड का डायरेक्ट रिजल्ट लिंक जारी होने वाला है। लिंक आने के बाद इन्हें आधिकारिक वेबसाइट - mahahsscboard.in और mahresult.nic.in से देखा जा सकेगा। महाराष्ट्र बोर्ड कक्षा 10वीं की परीक्षा में इस बार करीब 8,44,116 लड़कों और 7,33,067 लड़कियों ने भाग लिया था। महा एसएससी परिणाम 2023 लिंक सक्रिय होने के बाद आपको यहां वहां नहीं बल्कि timesnowhindi.com/education पर बने रहने की सलाह दी जाती है! 

MSBSHSE Maharashtra 10th SSC Result 2023 Live Direct Link
 

Jun 02, 2023  |  11:47 AM (IST)
Maharashtra 10th Result 2023 Live: पिछले साल 96.94 फीसदी थे पास

महाराष्ट बोर्ड 10वीं की पिछले साल आयोजन परीक्षा में 96.94 फीसदी छात्र-छात्राएं उत्तीर्ण घोषित किए गए थे।

Jun 02, 2023  |  11:37 AM (IST)
Maharashtra HSC Result 2023: ऐसा रहा था 12वीं का रिजल्ट 

महाराष्ट्र की एचएससी अंतिम परीक्षा का परिणाम 25 मई को घोषित किया गया था जिसमें कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 91.25 प्रतिशत रहा था। वहीं महाराष्ट्र बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2023 की घोषणा कर दी गई है। इस बार 93.83 फीसदी छात्र-छात्राएं पास घोषित किए गए हैं।

Jun 02, 2023  |  11:28 AM (IST)
Maharashtra SSC Result 2023 Live: कोंकण रीजन का रिजल्ट सबसे बेहतर

महाराष्ट राज्य के विभिन्न रीजन में से कोंकण रीजन एक बार फिर से सबसे अधिक सफल रहा। इस रीजन के 98.11 फीसदी छात्र-छात्राएं पास हुए हैं। वर्ष 2022 में भी कोंकण रीजन का प्रदर्शन सर्वश्रेष्ठ 99.27 फीसदी रहा था। 

Jun 02, 2023  |  11:19 AM (IST)
Maharashtra SSC Result 2023 LIVE: इस बार कुल 93.83 फीसदी स्टूडेंट्स को सफलता मिली

महाराष्ट्र बोर्ड द्वारा प्रेस वार्ता के माध्यम से 10वीं का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। इस बार कुल 93.83 फीसदी स्टूडेंट्स को सफलता मिली है। कुछ देर बार महाराष्ट्र बोर्ड का डायरेक्ट रिजल्ट लिंक जारी होने वाला है। 

Jun 02, 2023  |  11:12 AM (IST)
Maharashtra Board Class 10 Result 2023 Live: करीब 14 लाख स्टूडेंट्स को है इंतजार

महाराष्ट्र बोर्ड 10वीं रिजल्ट की घोषणा आज, 2 जून 2023 को होनीहै। परिणाम लिंक दोपहर 1 बजे एक्टिव किया जाएगा। महाराष्ट्र बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2023 का इंतजार राज्य के करीब 14 लाख छात्र-छात्राओं को है। 

Jun 02, 2023  |  10:47 AM (IST)
Maharashtra SSC Result 2023: फर्स्ट डिवीजन के लिए लाने होंगे इतने मार्क्स

महाराष्ट्र एसएससी 10वीं में प्रथम श्रेणी पास होने के लिए  छात्र-छात्राओं को 60% और उससे अधिक अंक प्राप्त करने की आवश्यकता होगी। 

Jun 02, 2023  |  10:34 AM (IST)
MSBSHSE 10th Result 2023: सप्लीमेंट्री का मिलेगा मौका

महाराष्ट्र बोर्ड एसएससी बोर्ड परीक्षा में न्यूनतम अंक प्राप्त करने में असमर्थ स्टूडेंट्स को पूरक परीक्षा में बैठने का अवसर मिलेगा। रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र पूरक परीक्षा के लिए आवेदन कर सकेंगे।

Jun 02, 2023  |  10:17 AM (IST)
MSBSHSE SSC Exam Results 2023: पास होने के लिए चाहिए 33 फीसदी अंक  

महाराष्ट्र बोर्ड एसएससी बोर्ड परीक्षा पास करने के लिए 10वीं कक्षा के छात्रों को न्यूनतम 35 प्रतिशत अंक प्राप्त करने की आवश्यकता होगी।

Jun 02, 2023  |  10:16 AM (IST)
Maharashtra Board Class 10th Result 2023

महाराष्ट्र बोर्ड एसएससी के छात्र आधिकारिक वेबसाइट - mahahsscboard.in और mahresult.nic.in से अपना स्कोर देख सकेंगे। बता दें, रिजल्ट की डेट व टाइम की जानकारी कल महाराष्ट्र स्टेट बोर्ड ने की थी। इससे पहले महाराष्ट्र स्टेट बोर्ड 12वींं परीक्षा का रिजल्ट जारी कर चुका है, अब आज 10वीं का रिजल्ट जारी किए जाएंगे।

Jun 02, 2023  |  10:15 AM (IST)
ऐसे देख सकेंगे महाराष्ट्र बोर्ड कक्षा 10 परिणाम 2023
  • इस वेबसाइट mahresult.nic.in पर जाएं।
  • होम पेज पर महाराष्ट्र एसएससी रिजल्ट 2023 के लिंक पर क्लिक करें
  • सभी आवश्यक विवरण जैसे रोल नंबर, डीओबी आदि दर्ज करें
  • सबमिट पर क्लिक करें और महाराष्ट्र बोर्ड कक्षा 10वीं का परिणाम स्क्रीन पर दिखाई देगा, इसका प्रिंटआउट ले लें।
Chandrayaan 3