लाइव टीवी

Bihar Board BSEB Result: पिछले साल 3 छात्र बने थे बिहार बोर्ड 10वीं टॉपर, ऐसा था बीते 4 साल का परिणाम

Updated Mar 31, 2022 | 14:30 IST

Bihar Board Result: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड, बीएसईबी 31 मार्च 2022 को 10वीं का रिजल्ट जारी कर रहा है। आइए यहां पर एक नजर डालते हैं बिहार बोर्ड से बीते साल के परिणाम पर और 10वीं टॉपरों पर।

Loading ...
बिहार बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट
मुख्य बातें
  • बिहार बोर्ड की ओर से 31 मार्च को जारी होंगे 10वीं के परिणाम।
  • बीते साल तीन छात्र बने थे बिहार बोर्ड के टॉपर्स।
  • एक नजर बिहार बोर्ड के बीते 4 साल के परिणाम पर।

Bihar Board Result and Toppers of Last Year: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड यानी बीएसईबी की ओर से जारी आधिकारिक नोटिस के अनुसार बीएसईबी 10वीं रिजल्ट 31 मार्च 2022 को दोपहर में 1.00 बजे से 3.00 बजे के बीच जारी होने वाला है। बिहार 10वीं परिणाम 2022 आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in की मदद से ऑनलाइन जारी होगा। छात्र अपने कक्षा 10वीं के रोल कोड और रोल नंबर का उपयोग करके बीएसईबी मैट्रिक परिणाम 2022 की जांच कर सकेंगे। नीचे इस बारे में विवरण जानिए।

बिहार बोर्ड 2022 रिजल्ट से पहले मिलिए पिछले साल के टॉपर्स से:
तीन छात्रों- पूजा कुमारी, शुभदर्शनी और संदीप कुमार ने 2021 में बिहार बोर्ड की 10वीं की फाइनल परीक्षा में 500 में से 484 अंक हासिल कर टॉप किया था। दूसरा स्थान 7 छात्रों ने साझा किया, जिन्होंने 483 अंक प्राप्त किए थे।

BSEB उन कुछ बोर्डों में से एक था, जिन्होंने 2021 में कक्षा 10 और कक्षा 12 की अंतिम परीक्षा आयोजित की थी, जबकि अधिकांश अन्य बोर्डों ने COVID-19 की दूसरी लहर को देखते हुए इसे रद्द कर दिया था।

Also Read: Bihar Board 10th Matric Result Date 2022: बिहार बोर्ड ने घोषित की परिणाम की डेट, BSEB इस दिन जारी कर रहा नतीजे

बीएसईबी परिणाम: बीते 4 सालों का पास प्रतिशत

2021: 78.17%
2020: 80.59
2019: 80.73
2018: 68.89%

पिछले 5 साल में बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट: डेट और समय
2021- 5 अप्रैल, दोपहर 3:30 बजे
2020 - 26 मई, दोपहर 12:30 बजे
2019 - 6 अप्रैल, दोपहर 1 बजे
2018 - 26 जून, शाम 5 बजे
2017 - 22 जून, दोपहर 1 बजे

BSEB Matric Result 2022: लगभग 17 लाख छात्रों ने किया रजिस्ट्रेशन
बिहार में साल 2022 की परीक्षा के लिए लगभग 17 लाख छात्रों ने कक्षा 10वीं की अंतिम परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन कराया था। 8 मार्च को, बहुविकल्पीय प्रकार के प्रश्नों की आधिकारिक आंसर की जारी की गई थी, और उम्मीदवारों के पास आपत्ति दर्ज करने के लिए 11 मार्च, 2022 तक का समय था। अब 31 मार्च को आखिरकार रिजल्ट आने वाला है।