लाइव टीवी

CBSE Class 12 Physics Sample Paper 2021: फिजिक्स सीबीएसई टर्म-1 परीक्षा सैंपल पेपर, भौतिकी नमूना प्रश्न पत्र और सॉल्यूशन

Updated Dec 08, 2021 | 16:30 IST

CBSE Class 12 Physics Sample Paper 2021-22 with Solutions: सीबीएसई की ओर से 12वीं कक्षा की भौतिकी (फिजिक्स टर्म-1 परीक्षा 10 दिसंबर, 2021 को आयोजित होने वाली है। कक्षा 12 भौतिकी के लिए सीबीएसई नमूना सैंपल पेपर यहां देखें।

Loading ...
सीबीएसई बोर्ड टर्म-1 परीक्षा 12वीं भौतिकी सैंपल पेपर
मुख्य बातें
  • 10 दिसंबर को सीबीएसई टर्म-1 कक्षा 12वीं भौतिकी की परीक्षा।
  • सैंपल पेपर (नमूना प्रश्न पत्र) से होगा परीक्षा के असल पेपर का अनुमान।
  • यहां देखिए 12वीं भौतिकी का सॉल्यूशन के साथ सीबीएसई टर्म-1 सैंपल पेपर।

CBSE Class 12 Physics Sample Paper 2021-22: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से सीबीएसई कक्षा 12वीं भौतिकी (फिजिक्स) टर्म-1 परीक्षा शुक्रवार - 10 दिसंबर, 2021 के लिए निर्धारित है। परीक्षा शुक्रवार को एमसीक्यू (बहुविकल्पीय प्रश्न पत्र) आधारित प्रारूप में आयोजित होगी। कक्षा 12वीं भौतिकी के लिए पेपर पैटर्न और सीबीएसई नमूना पेपर 2021-22 हम यहां आपके लिए पीडीएफ फॉरमेट में लेकर आए हैं।

छात्रों के साथ अभिभावक भी कृपया ध्यान दें कि कक्षा 12वीं भौतिकी (Physics) परीक्षा 35 अंकों की होंगी और छात्रों को 90 मिनट में 55 सवालों के जवाब देने होंगे। प्रश्नों के साथ उत्तर के लिए चार विकल्प भी होंगे। नीचे दिए गए सीबीएसई नमूना प्रश्न पत्र (सैंपल पेपर) देखिए।

CBSE Sample Paper Class 12 Physics - (with Solutions) सीबीएसई कक्षा 12वीं भौतिकी सैंपल पेपर (हल सहित)

CBSE कक्षा 12वीं भौतिकी टर्म-1 परीक्षा 2021-22: अच्छे अंकों के टिप्स

  1. प्रश्न को ध्यान से देखिए और कठिनाई के क्रम में एक के बाद एक प्रश्न हल करने का प्रयास करिए।
  2. कोई निगेटिव मार्किंग अंक (निगेटिव मार्किंग) नहीं होगी, इसलिए सभी प्रश्न करने का प्रयास करें - प्रश्नों को छोड़ने से बचना चाहिए।
  3. परीक्षा के दौरान शांत चित्त के साथ प्रश्न पत्र पर केंद्रित होकर जवाब ओएमआर शीट पर भरें।

फिजिक्स (भौतिकी) पेपर के 3 सेक्शन: 12वीं सीबीएसई टर्म-1 फिजिक्स पेपर के तीन सेक्शन हैं। सेक्शन ए के 25 में से 20 प्रश्न करने हैं। सेक्शन बी में 24 में से 20 प्रश्न करने हैं। जबकि सेक्शन सी में 6 में से 5 प्रश्न करने हैं।

प्रश्न पत्र को ध्यान से देखकर पढ़ें कि आपको किस सेक्शन में से कितने प्रश्नों के जवाब देने हैं और इसी के अनुसार समय का ध्यान रखते हुए जवाब भरें।

छात्रों को परीक्षा शुरू होने से 20 मिनट पहले ही पेपर दे दिया जाएगा। पेपर शुरू करने से पहले पूरे पेपर को ध्यान से पढ़ें और समय पर परीक्षा केंद्र पहुंच जाएं।