लाइव टीवी

CSIR NET Admit Card 2022: एनटीए ने जारी किए सीएसआईआर नेट परीक्षा के एडमिट कार्ड, इस डायरेक्‍ट लिंक से करें डाउनलोड

Updated Feb 13, 2022 | 20:28 IST

CSIR NET Admit Card 2022: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) ने CSIR NET 2022 परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। इसे 13 फरवरी 2022 को आधिकारिक वेबसाइट पर रिलीज किया गया है।

Loading ...
CSIR NET Admit Card 2022
मुख्य बातें
  • csirnet.nta.nic.in से डाउनलोड कर सकते हैं एडमिट कार्ड
  • भौतिक विज्ञान समेत इन विषयों के लिए जारी हुए एडमिट कार्ड
  • जरूरी क्रेडेंशियल से लॉग इन कर एडमिट कार्ड कर सकते हैं डाउनलोड

CSIR NET Admit Card 2022: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA ने  CSIR NET 2022 परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। ये प्रवेश पत्र भौतिक विज्ञान, गणितीय विज्ञान, रसायन विज्ञान और जीवन विज्ञान परीक्षा के लिए जारी किए गए हैं। उम्‍मीदवार एडमिट कार्ड को सीएसआईआर एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट csir net.nta.nic.in से डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा का आयोजन 15-17 फरवरी 2022 तक किया जाएगा। 

आवेदक, आवेदन संख्या और जन्म तिथि का उपयोग करके लॉग इन कर सकते हैं और एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। आवेदकों को अपने संबंधित एडमिट कार्ड पर उल्लिखित सभी विवरणों की अच्छी तरह से जांच करनी चाहिए। अगर इसमें कोई गलती हो तो वे हेल्‍पलाइन नंबर या आधिकारिक ईमेल पर संपर्क करके इसे सही करा सकते हैं। परीक्षा हॉल में एंट्री के लिए एडमिट कार्ड ले जाना जरूरी होगा। बताया जाता है कि सीएसआईआर नेट परीक्षा के लिए 2.5 लाख से अधिक उम्मीदवारों ने आवेदन किया है। 

एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की प्रक्रिया 

  • सीएसआईआर की आधिकारिक वेबसाइट csirnet.nta.nic.in पर जाएं।
  • आवश्यक क्रेडेंशियल यानी आवेदन पत्र संख्या और जन्म तिथि या पासवर्ड दर्ज करें। अब 'सबमिट' बटन पर क्लिक करें।
  • एडमिट कार्ड स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा। एडमिट कार्ड पर उल्लिखित सभी विवरणों को सही से चेक कर लें। 
  • एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए 'सेव' पर क्लिक करें।
  • भविष्य के संदर्भ के लिए एडमिट कार्ड का प्रिंटआउट रख लें। 

Direct link to download CSIR NET Admit Card 2022

दो पालियों में होंगी परीक्षाएं 
CSIR NET 2022 परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएंगी। पहली पाली की परीक्षा सुबह 9:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक होगी। वहीं दूसरी पाली के एग्‍जाम दोपहर 3:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक आयोजित की जाएगी। परीक्षा ऑनलाइन कंप्यूटर आधारित सीबीटी मोड में आयोजित की जाएगी। प्रश्न पत्र दो प्राथमिक भाषाओं, अंग्रेजी और हिंदी में होंगे। परीक्षा को 3 भागों में विभाजित किया जाएगा, जिनमें ए, बी और सी होगा। भाग ए उन सभी विषयों के लिए सामान्य रहता है जो उम्मीदवार की योग्यता का परीक्षण करते हैं।