लाइव टीवी

CUET Admit Card 2022: जल्द जारी हो सकता है सीयूईटी एडमिट कार्ड 2022, जानें कब होगी परीक्षा

Updated Jul 10, 2022 | 15:39 IST

CUET Admit Card 2022: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी, NTA जल्द ही कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट अंडरग्रेजुएट, CUET के लिए एडमिट कार्ड 2022 जारी कर सकते हैं। एक बार एडमिट कार्ड जारी हो जाने के बाद सभी उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर इसे डाउनलोड कर सकते हैं।

Loading ...
CUET एडमिट कार्ड 2022
मुख्य बातें
  • CUET UG 2022 की परीक्षा के लिए जल्द जारी हो सकता है एडमिट कार्ड।
  • छात्र परीक्षा के शेड्यूल में बदलाव की मांग कर रहे हैं।
  • हालांकि 15 जुलाई से परीक्षा का आयोजन देशभर में होना हैं।

CUET Admit Card 2022 at cuet.samarth.ac.in:नेशनल टेस्टिंग एजेंसी, NTA जल्द ही कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट अंडरग्रेजुएट, CUET के लिए एडमिट कार्ड 2022 जल्द ही जारी कर सकते हैं। ताजा रिपोर्टों के अनुसार, CUET UG एडमिट कार्ड और पूरा परीक्षा शेड्यूल इस सप्ताह जारी होने की संभावना है। एक बार एडमिट कार्ड जारी होने के बाद, ये आधिकारिक वेबसाइट cuet.samarth.ac.in पर उपलब्ध होंगे।

CUET एडमिट कार्ड 2022 कथित तौर पर इस सप्ताह जारी होने की उम्मीद है क्योंकि CUET UG परीक्षा 15 जुलाई, 2022 से शुरू हो सकती हैंं। जिसके लिए जल्द ही शेड्यूल भी जारी हो सकता है। विश्वविद्यालय अनुदान आयोग, UGC अध्यक्ष ने पहले ही ट्वीट किया था कि CUET UG का आयोजन 15 जुलाई, 16, 19, 20 और 4 अगस्त, 5, 6, 7, 8 और 10, 2022 को होगा।

Read More-  सीबीएसई के 10वीं व 12वीं में पहले आएगा ये रिजल्ट, जानिए संभावित डेट

उपलब्ध जानकारी के आधार पर, CUET एडमिट कार्ड 2022 इस सप्ताह में ही जारी होने की उम्मीद है क्योंकि UG प्रवेश परीक्षा शुरू होने में सिर्फ पांच दिन बचे हैं। छात्र कृपया ध्यान दें एनटीए परीक्षा शेड्यूल में, यह स्पष्ट रूप से जानकारी शामिल होने की संभावना है कि किस तारीख को, कौन सी परीक्षा (विषय) आयोजित की जाएगी।
छात्रों द्वारा चुने गए विषयों की पसंद के आधार पर, वे अपनी सीयूईटी यूजी परीक्षा डेट की जांच कर सकते हैं और इसके साथ ही परीक्षा केंद्र पर जा सकते हैं।

बिना एडमिट कार्ड नहीं दे सकेंगे परीक्षा

कृपया ध्यान दें कि सीयूईटी एडमिट कार्ड 2022 परीक्षा के दिन के लिए एक अनिवार्य दस्तावेज है क्योंकि इसके बिना उम्मीदवारों को पेपर लिखने की अनुमति नहीं होगी।

Read More- बिटसैट स्कोर कार्ड हुआ जारी, bitadmission.com की मदद से करें डाउनलोड

कुछ उम्मीदवारों ने CUET UG 2022 को स्थगित करने के लिए सोशल मीडिया पर भी हंगामा किया था। हालाँकि, सभी को सूचित किया जाता है कि अभी तक, NTA ने CUET 2022 पर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है। इसलिए, यह समझा जा रहा है कि CUET UG 2022 परीक्षा निर्धारित शेड्यूल के अनुसार आयोजित की जा रही है, हालाँकि, परीक्षा को लेकर टाइम टेबल भी जल्द जारी किया जा सकता है। अधिक अपडेट के लिए यहां और आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें।