लाइव टीवी

GATE 2020 Admit Card Released: गेट परीक्षा के Admit Card जारी, gate.iitd.ac.in पर करें चेक

Updated Jan 03, 2020 | 21:18 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

GATE 2020 Admit Card (Hall Ticket) Released: इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी दिल्ली (IIT Delhi) ने शुक्रवार को गेट 2020 परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड और हॉल टिकट जारी कर दिया।

Loading ...
GATE 2020 admit card

GATE 2020 Admit Card (Hall Ticket) Released: इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी नई दिल्ली (IIT Delhi) ने शुक्रवार देर शाम गेट 2020 परीक्षा के एडमिट कार्ड (हॉल टिकट) जारी कर दिए। अभ्‍यर्थी आईआईटी  दिल्ली की आधिकारिक वेबसाइट gate.iitd.ac.in  पर जाकर अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। 

गेट परीक्षा का आयोजन 1, 2, 8, 9 फरवरी को होगा। इस परीक्षा के लिए 8.6 लाख उम्मीदवारों ने रजिस्ट्रेशन कराया है। आईआईटी दिल्‍ली गेट 2020 परीक्षा का आयोजन दो पालियों में कराएगा। पहली पाली की परीक्षा 9.30AM से 12.30PM तक होगी, जबकि दूसरी पाली की परीक्षा 2.30PM से 5.30PM तक होगी।

ऐसे करें गेट 2020 परीक्षा के एडमिट कार्ड (GATE 2020 Admit Card)
गेट के हॉल टिकट डाउनलोड करने के ल‍िए सबसे पहले Gate 2020 की आधिकारिक वेबसाइट gate.iitd.ac.in पर जाएं।
इसके बाद Gate 2020 Admit Card के लिंक पर क्लिक करना होगा।
यहां आपको गेट ऑनलाइन अप्लीकेशन प्रोसेसिंग सिस्टम (GOAPS) दिखाई देगा और यहां लॉग डिटेल्स भरें।
इसके बाद अब अपना gate 2020 admit card डाउनलोड कर सकते हैं।