लाइव टीवी

HBSE Haryana Class 10th Results 2022: हरियाणा बोर्ड 10वीं कक्षा के परिणाम आज, बोर्ड अधिकारी ने दी जानकारी यहां से करें चेक

Updated Jun 17, 2022 | 14:51 IST

HBSE 10th Board Results 2022 Release Date: हरियाणा बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन भिवानी आज दोपहर 3 बजे कक्षा 10वीं के परिणाम जारी कर सकता हैं। सभी छात्र एचबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट- bseh.org.in पर जाकर रिजल्ट देख सकते हैं...

Loading ...
हरियाणा बोर्ड के 10वीं का रिजल्ट आज जारी होगा।
मुख्य बातें
  • हरियाणा बोर्ड कक्षा 10वीं (HBSE Class 10th Result 2022) के परिणाम आज 3 बजे जारी होने वाले हैं।
  • हरियाणा बोर्ड के अध्यक्ष जगबीर सिंह आज 3 बजे रिजल्ट की घोषणा कर सकते हैं।
  • सभी छात्र एचबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट- bseh.org.in पर जाकर रिजल्ट देख सकते हैं।

HBSE Class 10th Results Releasing Today: बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन भिवानी, एचबीएसई आज हरियाणा बोर्ड के 10वीं  (HBSE 10th Board Results 2022) का रिजल्ट 2022 जारी करने जा रहा है। ताजा अपडेट के अनुसार  के अनुसार, एचबीएसई 10वीं परिणाम 2022 आज दोपहर घोषित किए जाएंगे। एचबीएसई 12वीं रिजल्ट 2022 घोषित होने के ठीक दो दिन बाद यह घोषणा आज हरियाणा बोर्ड ने जारी की है।

एक मीडिया संस्थान की रिपोर्ट के अनुसार, HBSE 10वीं का रिजल्ट 2022 आज दोपहर 3 बजे घोषित होने की उम्मीद है। रिपोर्ट में, बीएसईएच के अध्यक्ष जगबीर सिंह ने कहा है कि कक्षा 10 का परिणाम आज, 17 जून, 2022 को दोपहर 3 बजे घोषित किया जाएगा।

शाम 6 बजे तक एक्टिवेट हो सकता है रिजल्ट का लिंक

एचबीएसई 10 वीं का परिणाम 2022 लिंक शाम 5 बजे या शाम 6 बजे तक एक्टिव होने की संभावना है। एक बार रिजल्ट जारी होने के बाद, एचबीएसई 10वीं रिजल्ट 2022 लिंक bseh.org.in पर सक्रिय हो जाएगा, जो हरियाणा बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन की आधिकारिक वेबसाइट है।

Read More- Maharashtra SSC Result 2022: महाराष्ट्र बोर्ड ने SSC के परिणाम किए जारी, इस तरह डिजिलॉकर से चेक करें रिजल्ट

3.25 लाख छात्रों को रिजल्ट का इंतजार

एचबीएसई 10 वीं परिणाम 2022 के लिए, हरियाणा बोर्ड के 10 वीं की परीक्षा देने वाले कुल 3.25 लाख छात्रों का रिजल्ट को लेकर इंतजार आज समाप्त हो जाएगा।

परीक्षा में उत्तीर्ण होने के लिए 33% अंक जरूरी

हरियाणा बोर्ड की कक्षा 10वीं  के छात्रों को बोर्ड परीक्षा में पास होने के लिए सभी विषयों में 33% अंक प्राप्त करने होंगे। हालांकि वह छात्र जो ऐसा करने में नाकामयाब रहेंगे उन्हें कक्षा 10वीं को पास करने का एक और मौका दिया जाएगा। जो मुख्य परीक्षा में उत्तीर्ण नहीं होते हैं, वे कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए आवेदन कर सकेंगे।

Read More-  TN SSLC Result 2022: आज जारी हो सकता है तमिलनाडु बोर्ड 10वीं का रिजल्ट, यहां देखें ताजा अपडेट्स

बता दें कि कक्षा 10वीं के लिए हरियाणा बोर्ड परीक्षा 2022 एचबीएसई ने 30 मार्च से 29 अप्रैल, 2022 तक आयोजित की गई थी। जिसके बाद परिणाम आज जारी होने की उम्मीद है।