लाइव टीवी

ICAI CA November 2022 exam dates released: जारी हो गया ICAI CA नवंबर 2022 का शेड्यूल, यहां करें चेक

Updated Jul 15, 2022 | 18:39 IST

ICAI CA November 2022 exam dates released: इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (आईसीएआई) ने सीए नवंबर परीक्षा 2022 का शेड्यूल आज 15 जुलाई 2022 को जारी कर दिया है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट icai.nic.in पर जाकर इसे चेक कर सकते हैं।

Loading ...
ICAI CA नवंबर 2022 शेड्यूल हुआ जारी
मुख्य बातें
  • आज ICAI CA नवंबर 2022 का शेड्यूल जारी हो गया।
  • 8 नवंबर को कोई भी परीक्षा आयोजित नहीं होगी।
  • आज सीए फाइनल का रिजल्ट भी जारी हो गया है।

ICAI CA November 2022 exam dates released: इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया ICAI, ने CA नवंबर परीक्षा 2022 का शेड्यूल आज 15 जुलाई 2022 को जारी कर दिया है। आज जारी की गई ये एग्जाम डेट्स इंटर और अंतिम पाठ्यक्रम परीक्षाओं के लिए हैं। उम्मीदवार आईसीएआई की आधिकारिक वेबसाइट icai.nic.in पर जाकर डेट शीट चेक कर सकते हैं। 

यहां चेक करें पूरी डेट शीट

इंटरमीडिएट पाठ्यक्रम ग्रुप 1 के लिए 2, 4, 6 और 9 नवंबर, 2022 को आयोजित किया जाएगा, और ग्रुप 2 के लिए परीक्षा 11, 13, 15 और 17 नवंबर, 2022 को आयोजित की जाएगी। साथ ही ग्रुप 1 के लिए अंतिम पाठ्यक्रम परीक्षा 1 नवंबर, 3, 5 और 7, 2022 को आयोजित की जाएगी और ग्रुप 2 के लिए यह परीक्षा 10, 12, 14 और 16 नवंबर, 2022 को आयोजित किया जाएगा।

अंतर्राष्ट्रीय कराधान-मूल्यांकन परीक्षा 1 और 3 नवंबर, 2022 को आयोजित की जाएगी, और मॉड्यूल 1 से 5 के लिए बीमा और जोखिम प्रबंधन तकनीकी परीक्षा 1, 3, 5 और 7, 2022 को होगी।

Read More- जानिए कब जारी होगा एसएससी सीजीएल टियर 2 परीक्षा का नोटिफिकेशन? देंखे संभावित डेट

8 नवंबर को नहीं होगी कोई भी परीक्षा 

8 नवंबर, 2022 (मंगलवार) को गुरु नानक के जन्मदिन के कारण कोई परीक्षा निर्धारित नहीं की गई है। कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन मंत्रालय, भारत सरकार के द्वारा जारी दिनांक 8 जून, 2021 के एफ.सं. 12/5/2021-जेसीए-2 के अनुसार केंद्र सरकार की एक अनिवार्य छुट्टी है।

Read More- शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने जारी की NIRF इंडिया रैंकिंग 2022, यहां देखें पूरी लिस्ट

आज जारी हो गया CA फाइनल रिजल्ट 

इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) ने आज सीए फाइनल का रिजल्ट जारी कर दिया है। वह सभी उम्मीदवार जिन्होंने इस वर्ष मई की फाइनल परीक्षा दी थी वह आईसीएआई की ऑफिशियल वेबसाइट icai.nic.in पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकते हैं। सीए फाइनल का रिजल्ट देखने के लिए उम्मीदवार को अपने रोल नंबर के साथ रजिस्ट्रेशन नंबर या पिन का उपयोग करके लॉगिन करना होगा।