लाइव टीवी

ICSE, ISC Board Exam 2023: 10वीं, 12वीं बोर्ड एग्‍जाम पर सीआईएससीई का जरूरी नोटिस, अगले साल से एक बार ही होगी परीक्षा

Updated May 22, 2022 | 10:23 IST

ICSE, ISC Board Exam 2023: काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (CISCE) ने ICSE और ISC बोर्ड परीक्षा को लेकर जरूरी नोटिस जारी किया है। जिसके तहत शैक्षणिक वर्ष 2023 में बोर्ड परीक्षाएं एक बार ही आयोजित किए जाने की बात कही गई है।

Loading ...
ICSE, ISC Board Exam 2023
मुख्य बातें
  • अगले साल से ICSE और ISC एग्‍जाम एक बार होंगे आयोजित
  • CISCE ने सिलेबस में बदलाव की भी दी जानकारी
  • परिषद की आधिकारिक वेबसाइट पर जल्‍द उपलब्‍ध होंगे सैंपल पेपर

ICSE, ISC Board Exam 2023: काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (CISCE) ने अगले साल से ICSE और ISC यानी 10वीं और 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा के लिए जरूरी सूचना जारी की है। जिसके तहत अब अगले साल, शैक्षणिक वर्ष 2023 में बोर्ड परीक्षाएं एक बार ही  आयोजित की जाएगी। इस संबंध में आधिकारिक सूचना CISCE की आधिकारिक वेबसाइट - cisce.org पर देख सकते हैं। 

नोटिस में लिखा है, “सीआईएससीई द्वारा आईसीएसई और आईएससी दोनों स्तरों पर शैक्षणिक वर्ष 2023 के अंत में केवल एक परीक्षा आयोजित करने का निर्णय लिया गया है। CISCE ने फरवरी / मार्च 2023 के महीनों में परीक्षाओं को अस्थायी रूप से आयोजित करने का प्रस्ताव रखा है। ” इसके लिए स्कूलों को निर्देश दिया गया है कि वे अपने शैक्षणिक कैलेंडर के अनुसार योजना बनाएं, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि छात्रों का शैक्षणिक कार्यकाल बाधित न हो।

सिलेबस में भी बदलाव 
CISCE ने यह भी घोषणा की कि चयनित विषयों के सिलेबस में कुछ बदलाव किए गए हैं, जो अब CISCE की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है। सभी विषयों के सैंपल पेपर जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध करा दिए जाएंगे। परिषद ने कहा है कि ये पेपर जुलाई 2022 से आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध होंगे।

direct link to check CISCE notice

वर्तमान सेशन में हो रहीं दो परीक्षाएं 
वर्तमान में, CISCE 2021-22 के सत्र के लिए ICSE और ISC सेमेस्टर 2 परीक्षाएं आयोजित कर रहा है। परीक्षा परिणाम जुलाई 2022 में जारी किए जा सकते हैं। रिजल्‍ट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट  cisce.org पर उपलब्‍ध होंगे। CISCE ने अन्‍य बोर्ड की तरह कोविड के दौरान दो टर्म में परीक्षा आयोजित करने का फैसला लिया था।