लाइव टीवी

JAC Class 9 Result 2020: झारखंड बोर्ड 9वीं रिजल्ट, पास प्रतिशत, पासिंग मानदंड, मार्कशीट और अन्य सूचना

Updated Jun 02, 2020 | 15:13 IST

JAC Class 9th Result Mark sheet and Toppers percentage: झारखंड बोर्ड ने 9वीं के परीक्षा परिणाम जारी कर दिए है। यहां पाएं पास प्रतिशत, पासिंग मानदंड, टॉपर परसेंट, मार्कशीट तमाम अहम जानकारी।

Loading ...
झारखंड 9वीं कक्षा का रिजल्ट
मुख्य बातें
  • JAC झारखंड बोर्ड ने घोषित किए 9वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम
  • यहां जानिए कहां देख सकते हैं जल्द से जल्द सटीक नतीजे
  • मार्कशीट, पास परसेंटेज और टॉपर परसेंट सहित पाएं तमाम अहम जानकारी

JAC 9th Result 2020: झारखंड बोर्ड 9वीं के परीक्षा परिणाम 02 जून यानी मंगलवार को घोषित हो चुके हैं। इन नतीजों को jac.jharkhand.gov.in. और यहां दी गई कुछ अन्य साइटों पर JAC परीक्षा परिणामों को चेक किया जा सकता है। JAC ने कक्षा 9 की बोर्ड परीक्षाएं 21 और 22 जनवरी को आयोजित की थीं। जेएसी 9वीं की उत्तर कुंजी (आंसर की) 9 फरवरी, 2020 को जारी की गई थी। परिणाम पहले 20 मार्च को जारी होने की उम्मीद थी, लेकिन लॉकडाउन के कारण देरी हो गई। जेएसी या झारखंड बोर्ड अब कक्षा 9 बोर्ड परीक्षा के परिणाम आज दोपहर 2 बजे जारी करने जा रहा है।

यहां हम आपको झारखंड बोर्ड के रिजल्ट से जुड़ी तमाम अहम जानकारी बता रहे हैं और जानिए 9वीं JAC पास परसेंटेज, मार्कशीट कहां से डाउनलोड करें, पासिंग मानदंड सहित कई जानकारियां।

कैसे चेक करें झारखंड बोर्ड के नतीजे-

1. jac.jharkhand.gov.in. पर जाएं और Class 9 Result 2020 के लिंक पर क्लिक करें।
2. इसके बाद जो पेज खुलेगा उसमें रोल नंबर और अन्य मांगी गई जानकारी भरनी होगी।
3. इसके बाद आपका रिजल्ट स्क्रीन पर नजर आने लगेगा।
4. इस पेज को डाउनलोड कर लें और अगर चाहें तो प्रिंट आउट निकाल लें।

Jharkhand Board JAC 9th Result 2020 : अहम जानकारी

झारखंड कक्षा 9 वीं की बोर्ड परीक्षा 21 जनवरी 2020 और 22 जनवरी 2020 को JAC की ओर से आयोजित की गई थी और कुल 4.22 लाख छात्र इसमें उपस्थित हुए थे। JAC 9 वीं बोर्ड की परीक्षा सिर्फ गृह केंद्र के बजाय विभिन्न केंद्रों पर ली गई थी। छात्र अपने जेएसी 9 वीं बोर्ड के परिणाम 202 को नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके देख सकते हैं। छात्र जेएसी 9 वीं परीक्षा परिणाम ऑनलाइन झारखंड शैक्षणिक परिषद (जेएसी) की आधिकारिक वेबसाइट jac.jharkhand.gov.in. पर देख सकते हैं।

JAC 9th Result 2020 Marksheet: कहां चेक करें

छात्र आधिकारिक वेबसाइट पर अपने 9वीं के परिणाम की मार्कशीट ऑनलाइन देख सकते हैं। परिणाम देखने के लिए सीधे यहां दिए गए लिंक jac.jharkhand.gov.in. पर क्लिक कर सकते हैं। छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे अपने परिणामों की जांच के लिए तेज़ इंटरनेट कनेक्शन का इस्तेमाल करें। कृपया ध्यान दें, लाखों छात्र दिए गए लिंक पर अपने परिणामों की जांच करेंगे। यदि आप परिणाम की जांच तुरंत नहीं कर पा रहे हैं, तो कृपया धैर्य रखें और थोड़ी देर रुककर जांच करें।

JAC 9th Board परीक्षा में किस परसेंट पर मिलेगा कौन सा ग्रेड

1. 80 फीसदी से ज्यादा अंक आने पर-                             A+                -  Excellent
2. 60 फीसदी से 80 फीसदी अंक आने पर-                      A                  - Very Good
3. 45 फीसदी से 60 फीसदी से कम अंक आने पर             B                  - Good
4. 33 फीसदी से 45 फीसदी तक अंक आने पर                 C                  - Average
5. 33 फीसदी से कम                                                      D                  - Marginal

JAC 9th Board Result 2020: टॉपर और पास परसेंट (Toppers, Pass Percentage)

झारखंड बोर्ड जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर 9 वीं रिजल्ट 2020 की घोषणा कर चुका है। परिणाम घोषित होने के बाद इस वर्ष के टॉपर के प्रतिशत और कुल पास प्रतिशत, जिलेवार परिणाम और अन्य अपडेट यहां आधिकारिक वेबसाइट के लिंक jac.jharkhand.gov.in. पर क्लिक करके देखें। 33 फीसदी अंक पासिंग मार्क हैं और अगर किसी छात्र ने इतने अंक प्राप्त किए हैं तो वह उत्तीर्ण हो गया है और वह अगले 10वीं में प्रमोट हो जाएगा।