लाइव टीवी

JEE Advanced 2021: जेईई एडवांस 2021 के लिए पंजीकरण की समय सीमा खत्म, देखें क्या है अपडेट

Updated Sep 21, 2021 | 19:51 IST

JEE Advanced 2021 Registration: जेईई एडवांस 2021 के लिए रजिस्ट्रेशन की आखिरी तिथि 20 सितंबर की जगह 21 सितंबर 2021 की दी गई है। बता दें, परीक्षा का आयोजन 3 अक्टूबर, 2021 को किया जाएगा।

Loading ...
JEE Advanced 2021 Registration: पंजीकरण की आखिरी तिथि आज (i-stock)
मुख्य बातें
  • जेईई एडवांस 2021 का पंजीकरण की आखिरी तिथि 21 सितंबर, 2021 है।
  • उम्मीदवार jeeadv.ac.in पर जाकर या नीचे दिए गए लिंक से आवेदन कर सकते हैं।
  • पहले 20 सितंबर आखिरी तिथि थी जिसे बढ़ा कर 21 सितंबर, 2021 कर दिया गया।

JEE Advanced 2021 Registration: संयुक्त प्रवेश परीक्षा, जेईई एडवांस 2021 के लिए रजिस्ट्रेशन की आखिरी तिथि 20 सितंबर की जगह 21 सितंबर 2021 की दी गई है। जिन उम्मीदवारों ने अभी तक पंजीकरण नहीं किया है वे हर हाल में आज ही ऐसा कर लें। योग्य उम्मीदवार jeeadv.ac.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।

3 अक्टूबर को होगी परीक्षा

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, आईआईटी खड़गपुर द्वारा 3 अक्टूबर, 2021 को आयोजित की जाएगी। चूंकि आज के बाद से रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया बंद हो जाएगी, ऐसे में उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि जल्द से जल्द रजिस्ट्रेशन कर लें, क्योंकि कई बार अंतिम समय तक साइट पर लोड बढ़ने के कारण टेक्निकल समस्याएं आ सकती हैं।

JEE Advanced 2021 Registration 2021 - जेईई एडवांस 2021 के लिए ऐसे करें आवेदन

  1. उम्मीदवार jeeadv.ac.in पर जाएं।
  2. होमपेज पर जेईई एडवांस परीक्षा के लिए आवेदन करने के लिए एक लिंक उपलब्ध है, इस पर क्लिक करें।
  3. या आप चाहें तो सीधे इस लिंक JEE Advanced 2021 Registration 2021 पर क्लिक कर सकते हैं।
  4. यहां जेईई मेन्स आवेदन संख्या, पासवर्ड, सुरक्षा पिन दर्ज करके लॉगिन करें।
  5. इसके बाद पेज पर जो जानकारी मांगी गई है, उसे सावधानी पूर्वक भरें और क्रॉस चेक जरूर करें।
  6. अब आप परीक्षा केंद्र चुनें। जो भी आपको नजदीक लगे, या जहां आपको सुविधा हो।
  7. जरूरी दस्तावेज अपलोड करें।
  8. अब आप आवेदन शुल्क का भुगतान करें, इस दौरान नेट की स्पीड अच्छी होनी चाहिए। इसके बाद सबमिट कर दें।
  9. आखिर में प्रिंटआउट लेना न भूलें।

JEE एडवांस 2021 का आयोजन देश भर के विभिन्न IIT में प्रवेश के लिए किया जाएगा। परीक्षा हर साल जेईई मेन्स परिणाम घोषित होने के बाद आयोजित की जाती है।

जेईई एडवांस के लिए 2.5 लाख अभ्यर्थियों को बैठने का मौका मिलेगा।

RRB NTPC aur RRB group d से जुड़े सभी अपडेट के लिए यहां देखें RRB NTPC/RRB group d

Sarkari Naukri के साथ साथ लेटेस्ट एडमिट कार्ड, आंसर-की और रिजल्ट के लिए यहां देखें Sarkari Naukri Live