लाइव टीवी

JEE Main 2022 Session 2 Answer Key: आज इस समय जारी होगी जेईई मेन सत्र 2 के लिए आंसर की? देखें ताजा अपडेट

Updated Aug 02, 2022 | 15:52 IST

JEE Main Session 2 Answer Key at jeemain.nta.nic.in: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी अब जल्द ही जेईई मेन सत्र 2 पेपर 1 के लिए आंसर की जारी कर सकता है। हालांकि इसको लेकर कोई भी आधिकारिक घोषणा फिलहाल नहीं की गई है। उम्मीद जताई जा रही है कि आंसर की आज शाम तक जारी हो जाएगी...

Loading ...
जेईई मेन 2022 सत्र 2 पेपर 1 के लिए आंसर की आज हो सकती है जारी
मुख्य बातें
  • जेईई मेन सत्र 2 पेपर 1 की उत्तर कुंजी आज हो सकती है जारी।
  • NTA पहले है जेईई मेन सत्र 1 परीक्षा के परिणाम जारी कर चुका है।
  • जेईई मेन सत्र 2 की परीक्षा 25 से 30 जुलाई के बीच आयोजित की गई है।

JEE Main 2022 Session 2 Answer Key: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी, NTA आज 2 अगस्त 2022 को जेईई मेन सत्र 2 के पेपर 1 के लिए आंसर की जारी कर सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स में यह दावा किया जा रहा है कि जेईई मेन सत्र 2 के पेपर 1 के लिए उत्तर कुंजी आज जारी हो सकती है। हालांकि, राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी द्वारा कोई आधिकारिक तारीख और समय जारी नहीं किया गया है, इसलिए उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे जेईई और एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट पर कड़ी नजर बनाए रखें।

आज किस समय जारी होगी आंसर की? 

उम्मीद जताई जा रही है कि एनटीए आज शाम तक जेईई मेन सत्र 2 पेपर 1 के लिए आंसर की जारी कर देगा। जेईई मेन 2022 सत्र 2 का पेपर 1 इसी महीने 25 जुलाई, 2022 से 29 जुलाई, 2022 तक आयोजित किया गया था और पेपर 2 की बात करें तो वह 30 जुलाई 2022 को आयोजित किया गया था।

How to Check JEE Main 2022 Session 2 Answer Key

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in  पर जाएं
  • अब होमपेज पर ‘JEE Main 2022 Answer Key Session 2’ लिंक पर क्लिक करें। 
  • लॉगइन क्रैडिएंशल्स दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें। 
  • अब आंसर की आपकी स्क्रीन पर दिखाई देगी इसका एक प्रिंट आउट भी निकाल लें। 

इन लॉगिन क्रेडेंशियल को अपने पास रखें

उत्तर कुंजी जारी होने के बाद, इसका डायरेक्ट लिंक टाइम्स नाउ नवभारत और आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध होगा। उत्तर कुंजी चेक करने के लिए उम्मीदवारों को अपना लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे नाम, रजिस्ट्रेशन नंबर आदि दर्ज करना होगा। जिस कारण से छात्रों को सलाह दी जाती है कि वह पहले से ही इन लॉगिन क्रेडेंशियल को अपने पास ही रखें।

छात्रों को बता दें कि यह आंसर की अंतिम परिणाम नहीं हैं इसके बाद उम्मीदवार अपनी आपत्ति भी जमा कर सकते हैं, फिर एक फाइनल आंसर की जारी होगी और इसके आधार पर ही रिजल्ट घोषित किया जाएगा।