लाइव टीवी

MSBOS 2022 Result Declared : जारी हो गया महाराष्ट्र बोर्ड ऑफ ओपन स्कूल का रिजल्ट, ऐसे कर सकेंगे चेक

Updated Apr 20, 2022 | 11:49 IST

Maharashtra open school 5th 8th Result 2022: एमएसबीओएस आज यानी 20 अप्रैल 2022 को कक्षा 5वीं और 8वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है। परीक्षा में उपस्थित होने वाले छात्र एमएसबीओएस की आधिकारिक वेबसाइट msbos.mh-ssc.in या msos.ac.in या नीचे दिए डायरेक्ट लिंंक से स्कोर देख सकते हैं...

Loading ...
जारी हो गया महाराष्ट्र बोर्ड ऑफ ओपन स्कूल का रिजल्ट (i-stock)
मुख्य बातें
  • महाराष्ट्र बोर्ड ऑफ ओपन स्कूल ने आज 11 बजे कक्षा 5वीं और 8वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है।
  • एमएसबीओएस ने 30 दिसंबर 2021 से 28 जनवरी 2022 तक आयोजित की थी परीक्षा।
  • आधिकारिक वेबसाइट के अलावा नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक से चेक करें परिणाम

MSBOS Result 2022: Maharashtra State Board of Open Schooling, MSBOS Maharashtra Open School Result 2022 जारी हो गया है। एमएसबीओएस ने आज यानी 20 अप्रैल 2022 को 11 बजे के आपास कक्षा 5वीं और 8वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है। परीक्षा में उपस्थित होने वाले छात्र एमएसबीओएस की आधिकारिक वेबसाइट msbos.mh-ssc.in या msos.ac.in पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकेंगे। बता दें महाराष्ट्र ओपन स्कूल ने कक्षा 5 और 8 के लिए परीक्षा 30 दिसंबर 2021 से 28 जनवरी 2022 तक आयोजित की थी। यह परीक्षा महाराष्ट्र राज्य माध्यमिक और उच्च माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, पुणे, औरंगाबाद, कोल्हापुर,कोंकण के सभी छह डिवीजनों में आयोजित की गई थी।

परीक्षा में सम्मिलित होने वाले उम्मीदवार एमएसबीओएस की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर रिजल्ट देखने के अलावा नीचे डायरेक्ट लिंक की मदद से परिणाम देख सकेंगे। छात्रों को स्पष्ट किया जाता है कि परीक्षा परिणाम केवल ऑनलाइन उपलब्ध रहेगा। नीचे दिए इस आसान स्टेप के चेक करें परिणाम

MSBOS Result 2022 How to check - एमएसबीओएस रिजल्ट 2022, ऐसे करें चेक

  • सबसे पहले महाराष्ट्र स्कूल ऑफ ओपन स्कूलिंग (MSBOS) की आधिकारिक वेबसाइट msbos.mh-ssc.ac.in पर जाएं।
  • यहां सीट नंबर और मोबाइल नंबर डालें।
  • आपका रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर खुल जाएगा। यहां आप नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर इसे डेक्सटॉप पर सेव कर सकते हैं या प्रिंट आउट निकाल सकते हैं।

Direct Link for Maharashtra Open School Result 2022, How to Check

ध्यान दें

महाराष्ट्र ओपन स्कूल के 5वीं 8वीं के छात्रों को सूचित किया जाता है कि, आप आज जो अंकपत्र यानि रिजल्ट डाउनलोड करेंगे वो केवल स्कोर कार्ड होगा। अंतिम पास सर्टिफिकेट कुछ समय बाद बोर्ड द्वारा जारी किया जाएगा। अपना रिजल्ट देखने व लेटेस्ट अपडेट के लिए टाइम्स नाउ नवभारत के एजुकेशन सेक्शन से जुड़े रहें और एमएसबीओएस की आधिकारिक वेबसाइट msbos.mh-ssc.in पर चेक करते रहें।